{"_id":"69f799ee86b07dcc9a059f64","slug":"pit-left-unfilled-after-sewer-construction-fear-of-accidents-within-a-15-km-radius-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-152953-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सीवर निर्माण के बाद गड्ढा खोद कर छोड़ा, डेढ़ किमी दायरे में हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सीवर निर्माण के बाद गड्ढा खोद कर छोड़ा, डेढ़ किमी दायरे में हादसे का डर
विज्ञापन
सीवर निर्माण बाद हरिहरपुर के पास खोदकर छोड़ा गया गड्ढा।-संवाद।
विज्ञापन
-धूल से जूझ रहे राहगीर और स्कूल जाने वाले बच्चे, शाम होते ही जाम से बढ़ जाती है परेशानी
मिर्जापुर। नमामि गंगे परियोजना के तहत पक्कापोखरा स्थित नव निर्मित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से महेवा खजूरी नदी तक सीवर लाइन बिछाने का कार्य तो पूरा कर लिया गया है, लेकिन अर्जुनपुर से महेवा नदी तक डेढ़ किमी सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। जर्जर मार्ग के कारण राहगीरों और स्कूली बच्चों का चलना दूभर हो गया है।
सड़क किनारे खोद कर छोड़े गए गड्ढे के कारण हादसे का डर बना रहता है। आए दिन साइकिल सवार बच्चे और राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं उबड़-खाबड़ और संकरी सड़क के चलते शाम के समय जाम की स्थिति भी बन रही है, इससे स्थानीय लोगों में रोष है। जानकारी के अनुसार, प्लांट से निकलने वाले शोधित पानी को पहले अर्जुनपुर नहर में छोड़े जाने की योजना थी, लेकिन अनुमति न मिलने पर विभाग ने करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खजूरी नदी तक सीवर लाइन का निर्माण कराया। निर्माण कार्य पूरा हुए करीब डेढ़ महीने बीत चुके हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत अब तक नहीं कराई गई है। धूल और गड्ढों से भरी सड़क पर हल्की हवा चलने पर धूल के गुबार उड़ते हैं, इससे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं लगन के सीजन में अर्जुनपुर नहर से हरिहरपुर चौराहा तक वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या और गंभीर हो गई है। हरिहरपुर चौराहे के पास शाम के समय लगने वाले सब्जी बाजार के कारण भी आवागमन प्रभावित हो रहता है। हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
इनसेट:
नमामि गंगे परियोजना के तहत सीवर का निर्माण तो हो गया, लेकिन कच्छप गति से चल रहे कार्य और उड़ती धूल से राहगीरों व दुकानदारों को परेशानी हो रही है।
— विजय बिंद
प्लांट का काम पूरा होने के बावजूद सड़क निर्माण नहीं होने से अर्जुनपुर नहर से हरिहरपुर चौराहा तक अक्सर जाम लग रहा है।
— चट्टर बिंद
सीवर लाइन बिछाने के बाद भी विभाग सड़क निर्माण नहीं करा सका, जिससे स्कूली बच्चे और राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
— आनंद दुबे
हरिहरपुर चौराहे के पास शाम के वक्त सब्जियों का बाजार लगने से जर्जर सड़क पर हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
— राघवेंद्र मालवीय
वर्जन
-- -- --
सीवर बिछाने का कार्य पूर्ण होने के बाद अब अर्जुनपुर से महेवा तक सड़क निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से सड़क को टिकाऊ और धंसाव से बचाने के लिए विशेष तकनीक अपनाई जा रही है। पहले गड्ढा खोदकर उसमें पानी, मिट्टी और 25 एमएम की गिट्टी डाली जा रही है, जिससे बेस मजबूत बनाया जा सके। इसके बाद 50 एमएम और 80 एमएम मिक्स गिट्टी डालकर 15 दिन के अंदर सड़क को सुदृढ़ किया जाएगा।
- अनिल कुमार प्रजापति, प्रोजेक्ट मैनेजर, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पक्का पोखरा।
Trending Videos