सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police Encounter in Mirzapur Notorious Cattle Smuggler Siraj Ahmed Arrested

मिर्जापुर में पुलिस मुठभेड़: शातिर पशु तस्कर सिराज अहमद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; हथियार बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 21 Mar 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: थाना जिगना पुलिस टीम ने मुठभेड़ में पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान तस्कर के बांए पैर में गोली लगी, जिससे घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Police Encounter in Mirzapur Notorious Cattle Smuggler Siraj Ahmed Arrested
मामले की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मिर्जापुर जिले की जिगना पुलिस ने कुसहा जड़ावती नदी पुलिया के पास से शनिवार की सुबह मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। तस्कर सिराज अहमद के पास से तमंचा कारतूस बरामद किया। 

Trending Videos


सीओ लालगंज अमर बहादुर ने बताया कि 19 मार्च को जिगना क्षेत्रांतर्गत पाली के पास से एक ट्रक में 26 मवेशी बरामद किया गया। जिसके संबंध में थाना जिगना पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था। फरार चल रहे शातिर पशु तस्कर सिराज अहमद की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
थाना जिगना पुलिस टीम को मुखबिर सूचना मिली कि तस्कर अपने वाहन का पता लगाने व छुड़ाने की फिराक में चितौली की तरफ से आ रहा है। सूचना पर थाना जिगना पुलिस टीम द्वारा ग्राम कुसहां जडावती नदी पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का इशारा किया गया पर गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। 

इसे भी पढ़ें; UP: प्रॉक्टोरियल बोर्ड में 10 प्रोफेसर, 15 हॉस्टल बंद, फिर भी कैंपस में दिनदहाड़े हत्या; सुरक्षा पर सवाल

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सीमित जवाबी फायरिंग की गई। जिसमें तस्कर सिराज अहमद निवासी सिद्दीकीपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर के बाएं पैर में गोली लगी। उसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल भिजवाया गया। मौके से मुठभेड़ तस्कर के पास से एक तमंचा, एक खोखा व  एक कारतूस, एक मोबाइल व 1200 रुपये नकद बरामद किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed