सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Poonam, niece of former SP minister, became BJP's district minister

Mirzapur News: सपा के पूर्व मंत्री की भतीजी पूनम बनीं भाजपा की जिला मंत्री

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Poonam, niece of former SP minister, became BJP's district minister
विज्ञापन
मिर्जापुर। भाजपा की जिला कार्यकारिणी में जिला मंत्री बनीं पूनम चौरसिया सपा की सरकार में राज्यमंत्री रहे कैलाश चौरसिया की भतीजी हैं। वह उनके बड़े भाई की पुत्री हैं। चौरसिया वर्ष 2014 में सपा के टिकट पर बनारस में पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। 23 सदस्यों वाली कार्यकारिणी में ओबीसी को तरजीह दी गई है। टीम में चार महिलाएं भी शामिल हैं।
Trending Videos

जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज की कार्यकारिणी में पिछड़ा वर्ग को तरजीह दी गई है। 23 में से आठ पदाधिकारी ओबीसी हैं। साथ ही अनुसूचित जाति से मात्र एक पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार कोल को जिला मंत्री बनाया गया है। इसी प्रकार भाजपा के परंपरागत समर्थक वणिक वर्ग से भी मात्र दो पदाधिकारी हैं। जिनमें गौरव ऊमर को उपाध्यक्ष और चंद्रांशु गोयल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री के साथ कार्यकारिणी में तीन महामंत्री भी हैं। कार्यकारिणी में 23 पदाधिकारी और 67 सदस्य हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी में शरदिंदुमणि त्रिपाठी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही सुनीता शर्मा, चिंतामणि मौर्य, गौरव ऊमर, रविंद्र नारायण पटेल, इंद्र कुमार सिंह, उदयभान तिवारी, बैजनाथ प्रजापति को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पद पर रविशंकर पांडेय, डॉ. सीएल बिंद, स्वामीनाथ सिंह को जिम्मेदारी दी है। इसी प्रकार जिला मंत्री पद पर अनिल कुमार सिंह कुंवर, संध्या पटेल, वीरेंद्र कोल, रोहित त्रिपाठी, पूनम चौरसिया, श्याम सिंह यादव, आलोक कुमार सिंह, विजय सिंह पटेल को दायित्व दिया है। कोषाध्यक्ष पद पर चंद्रांशु गोयल, जिला मीडिया प्रभारी भावेश शर्मा, जिला संयोजक आईटी अमित कुमार सिंह और जिला संयोजक सोशल मीडिया आनंद मैनी को बनाया गया है। जिलाध्यक्ष लालबहादुर ने बताया कि कार्यकारिणी में 67 सदस्यों को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed