- नगर पालिका सभागार में ईओ जी लाल ने की बैठक
मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित नगर पालिका परिषद के प्रधान कार्यालय पर मंगलवार को आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए ईओ जी लाल ने स्वच्छता निरीक्षक, सफाई नायकों और स्वच्छ भारत मिशन के कर्मचारियों साथ समीक्षा बैठक की। कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण के सिटीजन फीडबैक के लिए जनता को जागरूक करें।
प्रधान कार्यालय में हुई बैठक में ईओ जी लाल ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि वार्डों में लोगों को सिटीजन फीडबैक के बारे में जानकारी दें। अधिक से अधिक संख्या में लोगों का फीडबैक कराएं। वार्डों में सफाई निरीक्षक, सफाई नायक, सफाई मित्र और घर-घर कूड़ा एकत्रीकरण से जुड़े कर्मचारियों से कहा कि घर-घर कूड़ा एकत्रीकरण पर विशेष ध्यान दें। नालियों की गहरी सफाई कराएं, वार्डों में सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग लेने के साथ जनता को भी कूड़ा अलग-अलग देने के लिए जागरूक करें। इससे आगामी रैंकिंग में मिर्जापुर को और बेहतर स्थान मिल सके। इसके साथ ही 1533 पर आने वाले आमजनों की शिकायतों का निस्तारण शत प्रतिशत कराएं। स्वच्छता सर्वेक्षण पर जिन बिंदुओं पर अंक मिलना है, उन बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस मौके पर सीएसआई मनोज सेठ, डीपीएम संजय सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।
कमेंट
कमेंट X