सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thrown into River with 50-Kg Stone Tied to Chest—Corpse Bloated Tongue Protruding in mirzapur

UP: सीने पर 50 किलो का पत्थर बांधकर नदी में फेंका, फुल गई थी लाश, जीभ निकली बाहर; दहाड़ मारकर रोई मां

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 29 Apr 2026 05:24 AM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में हुई इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव में पत्थर बांधा गया था। जब शव को बाहर निकाला गया तो वह पूरी तरह से फूल गया था। इससे लग रहा है कि हत्या 25 अप्रैल की रात ही कर दी गई थी। जीभ और आंख बाहर निकल आईं थीं।

Thrown into River with 50-Kg Stone Tied to Chest—Corpse Bloated Tongue Protruding in mirzapur
नदी के पास माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कठवैया गांव में दो दिन से लापता राहुल कुमार प्रजापति (19) का 50 किलो के पत्थर से बंधा शव दो दिन बाद घर से 100 मीटर दूर कर्णावती नदी में मिला। लोगों ने शव को बाहर निकाला तो राहुल के पेट पर 50 किलो का पत्थर रस्सी से बंधा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फाॅरेंसिक टीम के साथ छानबीन की।

Trending Videos




विंध्याचल के कठवैया गांव निवासी राहुल 25 अप्रैल को रात भोजन के बाद मकान के बाहर चारपाई में मच्छरदानी लगाकर सोया था। उसके बड़े भाई रोशन ने बताया कि वह मामा के साले की शादी में शामिल होने के लिए प्रयागराज के मेजा गया था। पिता गांव में ही एक शादी में गए हुए थे। रात 12 बजे मेजा से लौटे तो पिता को वाहन खड़ा कराने के लिए बुलाए। उस समय लग रहा था कि राहुल मच्छरदानी में सो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

अगले दिन सुबह बहन लक्ष्मी मां के कहने पर चाय देने के लिए राहुल के बिस्तर के पास गई तो वह वहां नहीं था। बिस्तर ऐसे लगाया गया था कि जिसे देखने पर लग रहा था कि वह चादर ओढ़कर सो रहा है। वह रात से ही लापता था। रोशन ने बताया कि राहुल तीन चार दिनों से गुमसुम रहता था। बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई।

एक दिन पहले वह कोटेदार के यहां गेहूं लेने गया था। उस दिन गेहूं नहीं मिला। परिजनों को लगा के राहुल कोटे की दुकान प गेहूं लेने गया होगा। वहां जाकर पता किया तो वह वहां पर भी नहीं मिला। उसका मोबाइल चारपाई पर तकिया के नीचे था। थक हार कर परिजन गैपुरा पुलिस को सूचना देने के बाद 26 अप्रैल को विंध्याचल थाने पहुंचे। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार सुबह पांच बजे जब लोग नदी की ओर गए तो एक शव दिखा। 

शव में पेट की तरफ 50 किलो से ज्यादा के वजन का पत्थर प्लास्टिक की रस्सी से बांधा गया था। पास जाकर देखने शव राहुल प्रजापति का निकला। सूचना परिजनों को दी गई। खबर मिलते ही मां मालती देवी बेसुध हो गई। भाई रोहित, रोशन, रोहन, बहन लक्ष्मी व पिता झब्बर बिलखने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही विंध्याचल के थानाध्यक्ष अविनाश प्रकाश राय, गैपुरा चौकी प्रभारी सुरेशचंद दुबे पहुंचे। छानबीन की। फाॅरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। राहुल के भाई रोशन ने कहा कि गला दबाकर हत्या करने के बाद शव का पता न चले इसके लिए पत्थर बांध कर नदी में शव को फेंक दिया गया था। शव सुबह नदी में मिला।

चार भाईयों में छोटा था राहुल
राहुल चार भाइयों छोटा था। उसके तीनो भाई पुणे रहकर निजी कंपनी में काम करते हैं। राहुल राजकीय औद्योगिक संस्थान से 2024 में आईटीआई कर घर पर माता-पिता व छोटी बहन लक्ष्मी के साथ रहता था। पिता कुम्हार हैं।

मोबाइल से खुल सकता है राज
जिगना। चर्चा है कि रात में किसी का फोन आया था उसके बाद राहुल घर से निकला है। छोटे भाई रोशन ने बताया कि मोबाइल मिलने के बाद उसका लाॅक खोला गया तो फोन रिसेट हो गया। फोन अब पुलिस के हवाले है। डेटा रिकवर होने पर सीडीआर रिपोर्ट से कुछ सच्चाई सामने आएगी।

शव मिलने के बाद फाॅरेंसिक टीम ने जांच की है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - विवेक जावला, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed