फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rising water levels cause the Ganga to flood, Vindhya's Paudi construction halted

Mirzapur News: जलस्तर बढ़ने से गंगा में उफान, विंध्य की पौड़ी निर्माण ठप

Thu, 20 Aug 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rising water levels cause the Ganga to flood, Vindhya's Paudi construction halted
मिर्जापुर। जिले में लगातार बारिश के बीच गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार शाम छह बजे यह 73.640 मीटर दर्ज हुआ, जो चेतावनी बिंदु से 3.084 मीटर नीचे है। इससे तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है और प्रशासन भी सतर्क हो गया है। बुधवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 73.270 मीटर था। पानी छह सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था। शाम छह बजे यह रफ्तार दो सेंटीमीटर प्रति घंटे हो गई। छानबे, कोन, मझवां, सीखड़, नरायनपुर, पहाड़ी और सिटी ब्लॉक के ग्रामीण नदी पर नजर रखे हैं। कोन ब्लॉक के हरसिंहपुर और मल्लेपुर गांवों के खेतों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। किसानों को खरीफ की फसल के नुकसान की आशंका सता रही है। विंध्याचल धाम में विंध्य की पौड़ी का निर्माण कार्य ठप हो गया है, जिससे पक्का घाट से दीवान घाट तक संपर्क टूटा है। गंगा आरती स्थल भी जलमग्न है और चुनार किला घाट स्थित साहित्य संत धाम की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed