सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   road Accident in Mirzapur Couple and Daughter Thrown Air After Colliding JCB Left Covered in Blood Upon Impact

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: जेसीबी से टकराकर हवा में उछले दंपती और बेटी, गिरते ही हुए लहुलूहान; पहुंची पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 03 May 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार

Road Accident: मिर्जापुर में सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। इससे पहले ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल भेज दिया था। स्थानीय लोगों से हादसे का कारण पूछकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

road Accident in Mirzapur Couple and Daughter Thrown Air After Colliding JCB Left Covered in Blood Upon Impact
मिर्जापुर में सड़क हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Mirzapur News: रीवा–मिर्जापुर हाईवे पर शनिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती और उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा थाना क्षेत्र के भैंसौड़ वलाय पहाड़ गांव के पास स्थित एक ढाबे के निकट हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक सामने खड़ी जेसीबी मशीन से टकरा गई।

Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को संभालते हुए सरकारी एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) हलिया भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों की पहचान मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के मुरैना गांव निवासी गोपाल मौर्य (30), उनकी पत्नी राजकुमारी मौर्य (28) और 10 वर्षीय पुत्री पूजा के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों लोग हलिया थाना क्षेत्र के परसिया कला गांव स्थित ससुराल से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

पुलिस ने की कार्रवाई

पीएचसी हलिया के चिकित्सक डॉ. विवेक खरे ने बताया कि तीनों घायलों की हालत गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार तीनों को सिर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे भारी मशीनों और वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण अक्सर इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed