सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rovers Nipun team came first, Pravesh team came second

Mirzapur News: रोवर्स निपुण टीम प्रथम, प्रवेश टीम दूसरे नंबर पर रही

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Rovers Nipun team came first, Pravesh team came second
विज्ञापन
सीखड़। नरोत्तम सिंह पदम सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे रोवर्स-रेंजर्स के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रार्थना एवं ध्वज शिष्टाचार के साथ सभी रोवर्स-रेंजर्स ने दीक्षा संस्कार ग्रहण करते हुए अपने सिद्धांतों और प्रतिज्ञाओं को दोहराया।
Trending Videos

इस अवसर पर महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसकी लोगों ने सराहना की। प्रतियोगिताओं एवं समग्र प्रदर्शन के आधार पर रेंजर्स निपुण की टोली संख्या एक ने प्रथम स्थान, टोली संख्या तीन ने द्वितीय स्थान तथा टोली संख्या दो और चार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रेंजर्स प्रवेश वर्ग में टोली संख्या तीन ने प्रथम, टोली संख्या एक ने द्वितीय तथा टोली संख्या दो ने तृतीय स्थान हासिल किया। रोवर्स निपुण टीम ने प्रथम तथा प्रवेश टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. मृणालिनी सिंह ने प्रतिभागियों से कहा प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातें विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में डॉ. राघवेंद्र सिंह, डॉ. प्रेम यादव सहित अन्य मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed