सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Suraj ce ta daya a bangaren samari,

Mirzapur News: छात्र वर्ग में सूरज व छात्राओं में सुगम प्रथम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Suraj ce ta daya a bangaren samari,
विज्ञापन
चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्य गीत के साथ हुआ। योग शिविर का आयोजन हुआ जिसमें छात्र वर्ग में सूरज व छात्राओं में सुगम प्रथम रहे।
Trending Videos

योग प्रभारी डॉ. अरविन्द कुमार के नेतृत्व में योग पतंजलि चुनार के योग प्रशिक्षक योगीराम ध्यानचंद ने शिविरार्थियों को योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया। योग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्र वर्ग में प्रथम स्थान सूरज, द्वितीय स्थान गोविंद एवं तृतीय स्थान रुद्र प्रताप ने प्राप्त किया l वही छात्रा वर्ग मे प्रथम स्थान सुगम यादव, द्वितीय स्थान आरती एवं तृतीय स्थान सुष्मिता ने प्राप्त किया l इसके बाद शिविरार्थियों ने गांववासियों के बीच शिक्षा के महत्व पर गीत एवं नुक्कड़-नाटक के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश दिया। नुक्कड़-नाटक में अंजलि दुबे, प्रशांत यादव, सतीश वर्मा, बृजेश कुमार, रूपेंद्र तथा परमेश पाल ने प्रभावशाली अभिनय प्रस्तुत किया।बौद्धिक सत्र में डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. सत्येंद्र कुमार ने सामाजिक समरूपता (सामाजिक समरसता) के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक कुमार सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम सह-प्रभारी डॉ. विद्या सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed