सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Workers should focus on strengthening sectors and booths

Mirzapur News: सेक्टर व बूथों की मजबूती पर ध्यान दें कार्यकर्ता

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Workers should focus on strengthening sectors and booths
समीक्षा बैठक में उप​स्थित अपना दल एस कार्यकर्ता, स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। अपना दल एस पार्टी के समस्त सेक्टर की मासिक समीक्षा रविवार को जिले के अलग-अलग स्थान पर हुई। बैठक में देश के महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। बैठक के दौरान मुख्य वक्ताओं ने पार्टी की मजबूती व पंचायत चुनाव को लेकर हर पहलुओं पर चर्चा की। कहा कि कार्यकर्ता सेक्टर व बूथ की मजबूती के लिए कार्य करें।
Trending Videos

इसी क्रम में 202 में से 181 सेक्टर प्रभारी व सेक्टर अध्यक्षों द्वारा समीक्षा बैठक अपने-अपने सेक्टर में की गई। विधानसभा क्षेत्रवार सेक्टर प्रभारी गण ने जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद को बैठक की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट दी। जिन बूथों पर बूथ अध्यक्षों द्वारा कमेटियों का गठन नहीं किया गया है वहां पर गठन करने में प्रभारी और सेक्टर अध्यक्ष स्वयं बूथ अपनी निगरानी में गठन करने का कार्य करेंगे। सेक्टर और बूथों की लगातार जिला अध्यक्ष द्वारा निगरानी और मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed