फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Stoppage of the Mysuru-Darbhanga Festival Special Train at Mirzapur

Mirzapur News: मैसूर-दरभंगा त्योहार विशेष ट्रेन का मिर्जापुर में ठहराव

Sun, 25 Oct 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Stoppage of the Mysuru-Darbhanga Festival Special Train at Mirzapur
27 अक्तूबर से 24 नवंबर तक मैसूर से हर मंगलवार और 31 अक्तूबर से 28 नवंबर तक दरभंगा से हर शनिवार होगा संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मैसूर और दरभंगा के बीच पांच-पांच फेरों के लिए त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 06211 मैसूर-दरभंगा विशेष 27 अक्तूबर से 24 नवंबर तक हर मंगलवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 06212 दरभंगा-मैसूर विशेष 31 अक्तूबर से 28 नवंबर तक हर शनिवार को चलेगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव मिर्जापुर स्टेशन पर भी निर्धारित किया गया है। इससे दक्षिण भारत से बिहार और पूर्वांचल आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मैसूर से चलने वाली ट्रेन मिर्जापुर स्टेशन पर रात 11:43 बजे पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद 11:45 बजे रवाना होगी। वापसी में दरभंगा से चलने वाली ट्रेन मिर्जापुर स्टेशन पर रात 8:03 बजे पहुंचेगी। 8:05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 06211 मैसूर से रात 8:05 बजे रवाना होगी। यह मंड्या, केएसआर बेंगलुरु, यशवंतपुर, तुमकूर, अर्सिकेरे, चिकजाजूर, दावणगेरे, हावेरी, हुब्बल्ली, धारवाड़, लोंडा, बेलगावी, मिराज, सांगली, पुणे, दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, मनमाड, भुसावल, इटारसी, कटनी, मैहर, सतना और प्रयागराज छिवकी होते हुए मिर्जापुर पहुंचेगी। यहां से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, मोकामा, बरौनी और समस्तीपुर होते हुए दरभंगा पहुंचेगी। त्योहार विशेष ट्रेन में 24 कोच रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed