{"_id":"69bb0000752daba2f80489ab","slug":"the-investigation-team-took-samples-of-ballast-and-warned-against-taking-action-against-deficiencies-in-quality-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-150467-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जांच टीम ने गिट्टी का लिया सैंपल, दी चेतावनी-गुणवत्ता में कमी पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जांच टीम ने गिट्टी का लिया सैंपल, दी चेतावनी-गुणवत्ता में कमी पर कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पड़री। विकास खंड पहाड़ी के पथरहा-टेढ़ा संपर्क मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। ग्रामीणों की मांग पर गठित जांच टीम बुधवार शाम 5 बजे पहुंची और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पुल निर्माण एवं सड़क पर डाली गई गिट्टी की गुणवत्ता की जांच करते हुए सैंपल एकत्र किया, इसे जांच के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक शुचिस्मिता मौर्य की ओर से शासन स्तर से 2 करोड़ 28 लाख 14 हजार रुपये का बजट स्वीकृत कराया गया था। 31 जनवरी को भूमि पूजन के साथ कार्य का शुभारंभ हुआ था, इसकी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को दी गई थी। हालांकि, कार्य शुरू होने के साथ ही ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। प्रशासन ने इसके लिए गठित टीम में आरईडी की अधिशासी अभियंता पूजा रानी, डीसी मनरेगा सुशांत सिंह तथा सहायक अभियंता डीआर डीए, एके वर्मा मौके पर पहुंच कर जांच किया गया।
Trending Videos