{"_id":"69baffb02729f6228d05d856","slug":"the-municipality-did-not-remove-the-working-hand-pump-the-pwd-made-the-road-without-shifting-it-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-150437-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नगरपालिका ने नहीं हटाया, चालू हैंडपंप को बिना शिफ्ट किए पीडब्ल्यूडी ने बना दी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नगरपालिका ने नहीं हटाया, चालू हैंडपंप को बिना शिफ्ट किए पीडब्ल्यूडी ने बना दी सड़क
विज्ञापन
विंध्याचल कंतित के पास सड़क पर स्थित हैंडपंप को चलाता बालक। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
फोटो वायरल होने पर पीडब्ल्यूडी ने उखड़वाया हैंडपंप
मिर्जापुर। ऐसा नजारा आपने कहीं नहीं देखा होगा कि लोग बीच सड़क पर हैंडपंप से पानी भर रहे हैं। विंध्याचल जाने वाले मार्ग पर कंतित के पास बुधवार की सुबह ऐसा ही नजारा देखने को मिला। सड़क से वाहन गुजरते रहे। वहां पर लोग हैंडपंप से पानी भर रहे थे। सड़क चौड़ीकरण की जद में आए हैंडपंप को नगरपालिका ने कहने के बाद भी नहीं हटवाया तो पीडब्यूडी ने भी हैंडपंप के रहते ही रातों रात सड़क बना दी। सुबह लोग हैंडपंप के पास पहुंचे तो वह सड़क के बीचों बीच मिला। इसकी फोटो और वीडियो वायरल होने पर पीडब्ल्यूडी ने बुधवार की दोपहर हैंडपंप को सड़क से उखड़वाया।
विंध्याचल में दूधनाथ से बरतर तक दो किमी सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। तीन से पांच मीटर चौड़े सड़क को छह करोड़ की लागत से 10 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण का कार्य काफी दिनों से चल रहा था। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने आए थे तो उनके निर्देश के बाद बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे नवरात्र को देखते हुए सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाई गई। निर्माण कार्य में तेजी लाने का जोश इस कदर दिखा कि विंध्याचल के कंतित इनारा के पास मंगलवार की रात बिना हैंडपंप को हटाए ही सड़क बना दी गई। सुबह लोग हैंडपंप के पास पानी भरने पहुंचे तो देखा हैंडपप सड़क के बीच में है। इसका वीडियो वायरल होने लगा। लोग सड़क पर ही हैंडपंप से पानी भरने लगे। सड़क पर हैंडपंप होने के चलते हादसे का खतरा बढ़ गया। बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र के समय मार्ग पर ही सबसे अधिक भीड़ आती है। पीडब्ल्यूडी के कार्य को देख सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होने लगा। इसकी जानकारी होने पर पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी बुधवार की दोपहर पहुंचे और हैंडपंप को उखाड़ कर ले गए।
वर्जन
दूधनाथ से बरतर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। कंतित के पास जहां पर हैंडपंप है। वहां पर सड़क का निर्माण कार्य छोड़ा गया था। नगरपालिका को कई बार पत्र लिखकर हैंडपंप हटाने को कहा गया था पर हैंडपंप नहीं हटाया गया। नवरात्र में भक्तों को देखते मंगलवार को सड़क बनवाई गई। बुधवार को हैंडपंप हटवाया गया।
बीके पांडेय, सहायक अभियंता
Trending Videos