सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tied a 50-kilogram stone to the chest and threw into the river.

Mirzapur News: सीने पर 50 किलो का पत्थर बांधकर नदी में फेंका

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Tied a 50-kilogram stone to the chest and threw into the river.
विंध्याचल के कठवैया गांव कर्णावती नदी में मिला पत्थर बंधा शव।  स्रोत- सवाद - फोटो : कैसरगंज के प्रधानपुरवा मे घायल मिला हिरन।
विज्ञापन
जिगना/मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के कठवैया गांव में दो दिन से लापता राहुल कुमार प्रजापति (19) का 50 किलो के पत्थर से बंधा शव दो दिन बाद घर से 100 मीटर दूर कर्णावती नदी में मिला। लोगों ने शव को बाहर निकाला तो राहुल के पेट पर 50 किलो का पत्थर रस्सी से बंधा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फाॅरेंसिक टीम के साथ छानबीन की।
Trending Videos

विंध्याचल के कठवैया गांव निवासी राहुल 25 अप्रैल को रात भोजन के बाद मकान के बाहर चारपाई में मच्छरदानी लगाकर सोया था। उसके बड़े भाई रोशन ने बताया कि वह मामा के साले की शादी में शामिल होने के लिए प्रयागराज के मेजा गया था। पिता गांव में ही एक शादी में गए हुए थे। रात 12 बजे मेजा से लौटे तो पिता को वाहन खड़ा कराने के लिए बुलाए। उस समय लग रहा था कि राहुल मच्छरदानी में सो रहा है। अगले दिन सुबह बहन लक्ष्मी मां के कहने पर चाय देने के लिए राहुल के बिस्तर के पास गई तो वह वहां नहीं था। बिस्तर ऐसे लगाया गया था कि जिसे देखने पर लग रहा था कि वह चादर ओढ़कर सो रहा है। वह रात से ही लापता था। रोशन ने बताया कि राहुल तीन चार दिनों से गुमसुम रहता था। बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले वह कोटेदार के यहां गेहूं लेने गया था। उस दिन गेहूं नहीं मिला। परिजनों को लगा के राहुल कोटे की दुकान प गेहूं लेने गया होगा। वहां जाकर पता किया तो वह वहां पर भी नहीं मिला। उसका मोबाइल चारपाई पर तकिया के नीचे था। थक हार कर परिजन गैपुरा पुलिस को सूचना देने के बाद 26 अप्रैल को विंध्याचल थाने पहुंचे। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार सुबह पांच बजे जब लोग नदी की ओर गए तो एक शव दिखा। शव में पेट की तरफ 50 किलो से ज्यादा के वजन का पत्थर प्लास्टिक की रस्सी से बांधा गया था। पास जाकर देखने शव राहुल प्रजापति का निकला। सूचना परिजनों को दी गई। खबर मिलते ही मां मालती देवी बेसुध हो गई। भाई रोहित, रोशन, रोहन, बहन लक्ष्मी व पिता झब्बर बिलखने लगे। घटना की सूचना मिलते ही विंध्याचल के थानाध्यक्ष अविनाश प्रकाश राय, गैपुरा चौकी प्रभारी सुरेशचंद दुबे पहुंचे। छानबीन की। फाॅरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। राहुल के भाई रोशन ने कहा कि गला दबाकर हत्या करने के बाद शव का पता न चले इसके लिए पत्थर बांध कर नदी में शव को फेंक दिया गया था। शव सुबह नदी में मिला।

इनसेट
फुल गया है शव, जीभ निकली है बाहर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव में पत्थर बांधा गया था। जब शव को बाहर निकाला गया तो वह पूरी तरह से फूल गया था। इससे लग रहा है कि हत्या 25 अप्रैल की रात ही कर दी गई थी। जीभ और आंख बाहर निकल आईं थीं।

चार भाईयों में छोटा था राहुल
राहुल चार भाइयों छोटा था। उसके तीनो भाई पुणे रहकर निजी कंपनी में काम करते हैं। राहुल राजकीय औद्योगिक संस्थान से 2024 में आईटीआई कर घर पर माता-पिता व छोटी बहन लक्ष्मी के साथ रहता था। पिता कुम्हार हैं।

मोबाइल से खुल सकता है राज
जिगना। चर्चा है कि रात में किसी का फोन आया था उसके बाद राहुल घर से निकला है। छोटे भाई रोशन ने बताया कि मोबाइल मिलने के बाद उसका लाॅक खोला गया तो फोन रिसेट हो गया। फोन अब पुलिस के हवाले है। डेटा रिकवर होने पर सीडीआर रिपोर्ट से कुछ सच्चाई सामने आएगी।

..............................
वर्जन
शव मिलने के बाद फाॅरेंसिक टीम ने जांच की है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विवेक जावला, सीओ सिटी

विंध्याचल के कठवैया गांव कर्णावती नदी में मिला पत्थर बंधा शव।  स्रोत- सवाद

विंध्याचल के कठवैया गांव कर्णावती नदी में मिला पत्थर बंधा शव।  स्रोत- सवाद- फोटो : कैसरगंज के प्रधानपुरवा मे घायल मिला हिरन।

विंध्याचल के कठवैया गांव कर्णावती नदी में मिला पत्थर बंधा शव।  स्रोत- सवाद

विंध्याचल के कठवैया गांव कर्णावती नदी में मिला पत्थर बंधा शव।  स्रोत- सवाद- फोटो : कैसरगंज के प्रधानपुरवा मे घायल मिला हिरन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed