सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Truck Overturns After Tire Bursts; Driver and Others Have Narrow Escape

Mirzapur News: टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक पलटा, चालक समेत अन्य बाल-बाल बचे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Truck Overturns After Tire Bursts; Driver and Others Have Narrow Escape
फोटो - टायर फटने से अनियंत्रित होकर बरौंधा बेलन पुल के पास पलटा ट्रक। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। लालगंज के रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर बरौंधा स्थित बेलन नदी पुल के पास रविवार को टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए ट्रक पलट गया। संयोग रहा कि ट्रक पर सवार चालक सभी लोग बाल-बाल बच गए।
Trending Videos

बिहार के बक्सर धनसोई निवासी ट्रक चालक शाहनवाज (43) गुजरात से फ्रीज लादने के बाद ट्रक पर अपने परिवार को भी बैठाकर पटना जा रहा था। ट्रक में चालक के साथ घर की महिला और छोटे बच्चे भी थे। बरौंधा बेलन नदी पुल के पास पहुंचते ही अचानक ट्रक का अगला टायर फट गया। ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलते ही बरौंधा चौकी प्रभारी संजय कुमार और हेड कांस्टेबल सदानंद तिवारी पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रक का शीशा तोड़कर अंदर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। राजमार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने हाइड्रा मशीन मंगवाकर ट्रक को सीधा कराया। तब जाकर सड़क पर आवागमन सामान्य हुआ। ट्रक चालक शाहनवाज ने बताया कि इस भीषण गर्मी में ड्रमंडगंज की लंबी और ऊंची घाटी से नीचे उतरने के कारण ट्रकों के टायर गरम हो जाते हैं। पहले सड़क किनारे पेड़ों की छाया में ट्रक खड़ी कर इंजन और टायर ठंडा किया जाता था। लेकिन फोर लेन बनने के बाद सड़क किनारे छाया प्रदान करने वाले पेड़ कट गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed