सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two Cars Overturn After Striking Power Pole; 6 Injured

Mirzapur News: बिजली का खंभा तोड़ते हुए दो कारें पलटीं, 6 घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Two Cars Overturn After Striking Power Pole; 6 Injured
विज्ञापन
जिगना। मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर बुधवार शाम छह बजे जिगना थाना क्षेत्र के राजमन बघौरा गांव के सामने ओवरटेक के चक्कर में कार बिजली का खंभा तोड़ते हुए कृष्णदेव पाण्डेय प्रधान के कटरे में टकराकर दीवार को तोड़ दीं। वहीं दूसरी वाहन ऑल्टो कार दूसरी तरफ जाकर पलट गई। इसमें छह लोग घायल हो गए ।
Trending Videos

प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के अमोरा गांव निवासी चालक जय प्रकाश ने बताया कि वह अपनी आर्टिगा कार से छह बच्चों व तीन पुरुषों के साथ विंध्याचल भतीजी की विदाई कराने जा रहे थे। पीछे से आ रही आल्टो कार ओवरटेक करने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आर्टिगा कार बाईं तरफ बिजली के खंभे को तोड़ते हुए बने कटरे की एक दुकान के शटर और दीवार में टकरा कर रुकी। इसमें चालक सहित चार लोगो को मामूली चोटें आईं। ऑल्टो कार को जिगना के रन्रीपट्टी गांव निवासी आकाश (25) वर्ष चला रहा था। राजन बैठा था। कार पलटते हुए 25 मीटर दूर दाहिनी तरफ खंदक में पलट गई। इसमें दोनों को चोटें आई हैं। इसका निजी अस्पताल मे इलाज कराया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed