{"_id":"6a272265acc5fb04b601394e","slug":"two-teenagers-drowned-while-bathing-in-a-pond-a-third-was-rescued-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-155005-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तालाब में नहाते समय दो किशोर डूबे, तीसरे को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तालाब में नहाते समय दो किशोर डूबे, तीसरे को बचाया
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां गांव में डूबे किशोर को तलाशती पुलिस। स्रेात- वीडियो
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी चुंगी से दो किमी दूर देहात कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां गांव के तालाब में सोमवार की दोपहर स्नान कर रहे तीन किशोर बाबू सोनी (15), चंटू गुप्ता (15) और मंटू गुप्ता (15) डूबने लगे। भैंस चरा रहे चरवाहे ने बंटू को बाहर निकाला, लेकिन चंटू और बाबू सोनी डूब गए। चंटू और मंटू गुप्ता दोनों भाई हैं। तीनों कक्षा आठ के छात्र थे।
सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। पुलिस ने गोताखोर और एसडीआरएफ टीम को लगाया। तीन घंटे बाद शाम को छह बजे दोनों किशोर बाबू सोनी और चंटू गुप्ता के शव को बाहर निकाला गया।
सीओ सदर मुनेंद्र पाल ने बताया कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी चुंगी निवासी बाबू सोनी (15), चंटू गुप्ता (15) और उसका जुड़वा भाई मंटू गुप्ता (15) मोहल्ले के अन्य साथियों के साथ घर से दो किमी दूर मझिगवां गांव की ओर घूमने गए थे।
विज्ञापन
उनके साथ चार और लड़के थे। सातों किशोर घुमने के लिए पहुंचे थे। बाबू, चंटू और मंटू मझिगवां के तालाब में नहाने लगे। नहाते समय बाबू और चंटू डूबने लगे। उनके बचाने गया मंटू भी डूबने लगा। वहां पर भैंस चरा रहे चरवाहे ने मंटू को तालाब से बाहर निकाला। देहात कोतवाल अमित मिश्रा स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ के साथ खोजबीन में जुटे।
दो जुड़वा भाई में एक की जान चली गई। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। एक को बचाया गया।

Trending Videos