सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Video of an altercation over parking a bike in front of a shop in the Vindhya Corridor goes viral.

Mirzapur News: विंध्य कॉरिडोर में दुकान के सामने बाइक खड़ा करने के लिए मारपीट का वीडियो वायरल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Video of an altercation over parking a bike in front of a shop in the Vindhya Corridor goes viral.
विध्याचल में मारपीट करते दशनार्थी व दुकानदार। श्रोत- वीडियो
विज्ञापन
आस-पास के लोगों ने मामले को शांत कराया, दोनों पक्षों ने नहीं दी तहरीर
Trending Videos


विंध्याचल। थाना क्षेत्र के पुरानी वीआईपी मार्ग पर शनिवार दोपहर में दुकान के सामने बाइक खड़ी करने के लिए दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसका वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
दोनों पक्षों की तरफ से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कराई गई। विंध्याचल थाना क्षेत्र के पुरानी वीआईपी मार्ग पर स्थित किराए की दुकान पंकज सोनी की प्रसाद की दुकान है। शनिवार दोपहर में बबुरा गांव निवासी युवक अपने मित्र के साथ मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए पहुंचा। दुकान के सामने अपनी बाइक खड़ा करने के बाद मंदिर जाने लगे। दुकानदार ने कहा कि बाइक दुकान के सामने न खड़ी करें। यह बात युवक को नागवार गुजरी। दुकानदार को अपशब्दों को प्रयोग करते हुए कहा कि बाइक नहीं हटाएगा। इस बात पर दुकानदार और युवक में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगा। आस-पास के दुकानदारों ने दोनों पक्षों को समझा कर मामले को शांत कराया। दोनों पक्षों की तरफ से विध्यांचल थाना में तहरीर नहीं दी गई। युवक अपने मित्र के साथ घर लौट गया। थानाध्यक्ष अविनाश राय ने बताया कि दुकान के सामने बाइक खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई। युवक अपने मित्र के साथ घर लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed