{"_id":"69f6569bcfca523fb70969db","slug":"water-has-been-seeping-into-the-sanctum-sanctorum-of-the-maa-ashtabhuja-temple-for-the-past-10-days-the-goddesss-garments-and-the-priests-seat-are-also-getting-soaked-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-152948-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मां अष्टभुजा मंदिर के गर्भगृह में 10 दिन से रिस रहा पानी, मां के वस्त्र, पुजारी का आसन भी भीग जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मां अष्टभुजा मंदिर के गर्भगृह में 10 दिन से रिस रहा पानी, मां के वस्त्र, पुजारी का आसन भी भीग जा रहा
विज्ञापन
मां अष्टभुजा मंदिर गर्भगृह में टपक रहा पानी।-संवाद।
- फोटो : 1
विज्ञापन
मिर्जापुर। लाखों लोगों की श्रद्धा का केंद्र मां अष्टभुजा मंदिर के गर्भगृह में 10 दिन से पानी का रिसाव हो रहा है। रिसाव से मां के वस्त्र, पुजारी का आसन भी भीग जा रहा है।
अष्टभुजा पहाड़ पर गुजरे पेयजल की पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने को इसका कारण बताया जा रहा है। विंध्याचल में अष्टभुजा पहाड़ी पर यह मंदिर विद्यमान है। यहां हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन को पहुुंचते हैं। गर्भगृह में पहाड़ की छत से पानी रिस रिसकर आ रहा है। मां के विग्रह के पास से ही रिसा हुआ पानी बह रहा है। ऐसे में उनके वस्त्र भीग जा रहे हैं। पुजारी और तीर्थपुरोहितों में इस समस्या के लिए बहुत रोष है। उन्होंने समस्या को तत्काल दूर कराने की मांग की है।
महंत धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि मां के गर्भगृह में मां के ऊपर रिसा पानी गिर रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की कि जल्द से जल्द इस समस्या का निदान कराने का कष्ट करें। परमेश्वर गिरी ने बताया कि 10 दिनों से पानी का रिसाव हो रहा है। इसके चलते चलत पूजन सामग्री खराब हो जा रही है। पहाड़ से गुजरी पाइप लाइन में समस्या के चलते ऐसा हो रहा है। इसे तत्काल दुरुस्त कराया जाए।
इनसेट-- -
गर्भगृह में रह रही फिसलन
पानी के रिसाव के चलते गर्भगृह में पूरे दिन फिसलन जैसी स्थिति रहती है। कई बार श्रद्धालु गिरते गिरते बचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं खासकर बुजुर्ग और महिलाओं को दर्शन पूजन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
कोट्स -
प्राकृतिक जल स्रोत से रिसाव है। समस्या के निदान के लिए आदेश दे दिया गया है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
- पवन कुमार गंगवार, डीएम
Trending Videos

इनसेट