{"_id":"69898d5f160444fb8a099074","slug":"woman-dead-body-found-in-forest-causing-chaos-in-her-family-at-mirzapur-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जंगल में मिला महिला का शव, परिवार में मची चीख-पुकार; विंध्य विश्वविद्यालय में करती थी मजदूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जंगल में मिला महिला का शव, परिवार में मची चीख-पुकार; विंध्य विश्वविद्यालय में करती थी मजदूरी
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:04 PM IST
विज्ञापन
सार
Mirzapur News: मिर्जापुर जिले के मड़िहान जंगल में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख- पुकार मच गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मिर्जापुर जिले के मड़िहान के देवरी कला जंगल में विंध्य विश्वविद्यालय के पास सोमवार की सुबह 45 वर्षीय महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र के भैसवार निवासी तेतरा पत्नी रामपति के रूप में हुई।
Trending Videos
तेतरा देवी विंध्य विश्वविद्यालय में ठेकेदार के साथ मजदूरी करती थी। वह रोजाना शाम पांच बजे काम खत्म कर घर लौटती थी। रविवार को वह अपने सहकर्मी बलिराम मिस्त्री के साथ काम कर रही थी। बताया गया है कि महिला पिछले 15 दिनों से मजदूरी कर रही थी और इस दौरान केवल एक-दो बार घर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; 'विरोध हो सकता है': दालमंडी में कार्रवाई से पहले एसीपी ने फोर्स को किया अलर्ट, बोले- बिना प्रोटेक्टर न जाएं
फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दिया गया। शव मिलने के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी हैं।