{"_id":"6988ea0603f086a8270adf31","slug":"vps-club-wins-a-division-cricket-league-trophy-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-148342-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ए डिवीजन क्रिकेट लीग ट्राॅफी पर वीपीएस क्लब का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ए डिवीजन क्रिकेट लीग ट्राॅफी पर वीपीएस क्लब का कब्जा
विज्ञापन
ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में खेलते खिलाड़ी, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। ए डिवीजन क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का रविवार को मां तारा क्रिकेट क्लब और वीपीएस क्रिकेट क्लब के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें एकतरफा मुकाबले में वीपीएस ने छह विकेट से ट्राॅफी जीत ली। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मां तारा क्रिकेट क्लब के हरफनमौला खिलाड़ी शिवमणि को दिया गया।डा़ं अभ मौर्य ने बताया कि रविवार को मिर्जापुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओ से आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मैच मां तारा क्रिकेट क्लब और वीपीएस क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें वीपीएस ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं मां तारा क्रिकेट क्लब को पहले बल्लेबाजी करने कि लिए आमंत्रित किया। इसमें अमित कुमार 74, युगराज पांडेय 14, कृतज्ञ के नौ रनों की पारी की बदौलत पूरी टीम 20 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 146 रन बना पाई। वहीं वीपीएस की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवमणि व मुकेश ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में चार-चार बहुमूल्य विकेट हासिल किया। हिमांशु ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए वीपीएस की ओर से बल्लेबाज हिमांशु 58, चंदन मालवीय 35, अमन कसेरा 21 व शिवमणि की 28 रनों की शानदार पारी की बदौलत 147 रनों का लक्ष्य महज 14 ओवर में ही हासिल कर लिया। वीपीएस क्लब ने ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले हरफनमौला खिलाड़ी शिवमणि को मैन आफ द सीरीज से नवाजा गया। वहीं इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले हिमांशु मिश्रा को मैन आफ द मैच दिया गया। बेस्ट बल्लेबाज की ट्राॅफी युगराज पांडेय को दी गई। बेस्ट गेंदबाजी शिवमणि बने। अंपायर की भूमिका में कृष्ण गुप्ता व राजकुमार यादव रहे। स्कोरर अमर ज्योति विश्वकर्मा रहे। इस दौरान सचिव विवेक दूबे, विनोद यादव, देवेंद्र पांडेय, गोपाल अग्रवाल, रमेश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
शहनाई लकी 11 वाराणसी ने ट्रॉफी जीती-मिर्जापुर।महुवरिया स्थित बीएलजे मैदान पर रविवार को कैनवस बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। इसमें शहनाई लकी 11 वाराणसी ने शान ए मछरहट्टा को हराकर ट्राॅफी अपने नाम की। दिपू गुप्ता ने बताया कि वाराणसी के कप्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट खोकर प्रदीप यादव 53, रिंकू यादव 18, रंजीता यादव 17 व अनिल के 15 रनों की बदौलत 134 रनों का विशाल स्कोर बनाया। मछरहट्टा की ओर से गेंदबाज अभिषेक ने तीन, अंकित पुनिया ने दो व हार्दिक व सरताज ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मछरहट्टा की टीम ने नौ विकेट खोकर 66 रन बना पाई। वाराणसी की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए राजा पांडेय तीन, विशाल व शैफ दो-दो व प्रदीप यादव एक विकेट लेकर अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। अच्छी बल्लेबाजी करने वाले प्रदीप यादव को मैन आफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। फाइनल मैच की ट्राॅफी मुख्य अतिथि व सपा नेता परवेज खान के हाथों विजेता टीम को दिया गया।
कछवा को हराकर युवा फाइटर ने सीरीज पर किया कब्जा-विंध्याचल। जय मां श्री संकटा देवी युवा कमेटी की तरफ से आयोजित प्रीमियम लीग मैच में रविवार को सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेला गया। कछवा को हराकर फाइटर की टीम ने सीरीज पर कब्जा कर लिया। विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड व पुरस्कार प्रदान किया गया।पहला सेमीफाइनल मैच शिवम शिवपुर क्लब व युवा फाइटर के बीच खेला गया। शिवपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए युवा फाइटर को आमंत्रित किया। बल्लेबाजी करते हुए युवा फाइटर टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में चार विकेट खोकर 131 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवम शिवपुर 10 ओवरों में छह विकेट खोकर 84 रन पर ही सिमट गई। इसमें युवा फाइटर ने फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। प्रीमियम लीग मैच का अंतिम व फाइनल मुकाबला कछवा स्पोर्टिंग क्लब एवं युवा फाइटर क्रिकेट क्लब विंध्याचल के बीच हुआ। युवा फाइटर क्रिकेट क्लब विध्यांचल की ओर से तीन विकेट खोकर निर्धारित 14 ओवरों में 232 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कछवा स्पोर्टिंग क्लब ने 14 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 142 रन पर ही सिमट गई। मैन ऑफ द मैच नागेंद्र, मैन ऑफ़ द सीरीज श्यामू यादव को दिया गया। कमेटी के संरक्षक शिवचरण पांडेय ने विजेता व उपविजेता टीम के कप्तान को शील्ड व अन्य खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। अंपायर की भूमिका में शंकर लाल बिंद और लक्ष्मण मौर्य तथा कॉमेंटेटर मोनू सिंह व स्कोरर अमन बिंद रहे। कमेटी के संरक्षक शिव चरन पांडेय ने बताया कछवां को हराकर युवा फाइटर टीम ने सीरीज पर कब्जा जमाया है। इस दौरान अध्यक्ष अनिल कुमार बिंद, मंत्री उमाशंकर सरोज, रमाशंकर सोनकर, नन्हे निषाद व ताराचंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Trending Videos