सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Exemption in customs duty on medicines will make treatment cheaper: Ashish Patel

दवाओं के सीमा शुल्क में छूट से सस्ता होगा इलाज : आशीष पटेल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Exemption in customs duty on medicines will make treatment cheaper: Ashish Patel
पत्रकार वार्ता करते कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। कैंसर और गंभीर बीमारियों में उपयोग होने वाली 36 जीवन रक्षक दवाओं के सीमा शुल्क में छूट दी गई है। इससे उत्तर प्रदेश के लाखों परिवारों के इलाज का खर्च कम होगा। बालिकाओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल की घोषणा की गई है। इससे उत्तर प्रदेश की बेटियों को सुरक्षित आवास और बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे। यह बातें जिला पंचायत सभागार आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कही।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 उत्तर प्रदेश के विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाई देने वाला बजट है। यह बजट राज्य को इन्फ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं का ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। देश में घोषित सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और रेलवे आधुनिकीकरण का सबसे बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा। नई टेक्नोलॉजी से 15000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में एनीमेशन, गेमिंग और वीएफएक्स लैब स्थापित होगी। पर्यटन और रोजगार के लिए 10000 टूर गाइड को प्रशिक्षण देने की योजना से काशी, अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज जैसे धार्मिक-पर्यटन केंद्रों में रोजगार और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलेगा। कृषि में भारत विस्तार एआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को फसल, मौसम और बाजार की जानकारी मिलेगी। कहाकि जिले में प्राइवेट संस्था बिजली का पावर प्लांट लगा रही है। सरकार बड़े सोलर प्लांट लगाने के लिए जमीन तलाश रही है। ग्रीन फील्ड बनाने के लिए भटौली पुल से बाइपास स्वीकृत है। केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुप्रिया पटेल के प्रयास से जिले का विकास हो रहा है। इस अवसर एमएलसी विनीत सिंह, विधायक छानबे रिंकी कोल, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिला सरकारी बैंक चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल, भाजपा जिलााध्यक्ष बृजभूषण सिंह, हरिशंकर सिंह पटेल, प्रणेश प्रताप सिंह, शंकर सिंह चौहान आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed