सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two killed, 12 injured in eight road accidents in four police station areas

Mirzapur News: चार थाना क्षेत्रों में हुए आठ सड़क हादसों में दो की मौत, 12 लोग घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two killed, 12 injured in eight road accidents in four police station areas
विज्ञापन
मिर्जापुर। पड़री, विंध्याचल, चील्ह, राजगढ़ थाना क्षेत्रों में रविवार को हुए आठ हादसों में राजगीर मिस्त्री समेत दो की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। पड़री: थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी कपिल विश्वकर्मा (40) राजगीर मिस्त्री था। रविवार की सुबह नौ बजे थाना क्षेत्र के तोसवां गांव से वह पेंट लेकर अपने घर मोहनपुर आ रहा था। वह भिलगो गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने लोगों की मदद से राजगीर मिस्त्री को पीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आनंद कुमार सिंह ने मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी मालती देवी की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कपिल विश्वकर्मा अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। पिता की मौत के बाद राजगीर मिस्त्री का कार्य कर वह पूरे परिवार का भरण पोषण करता था। कपिल की मौत के बाद पत्नी मालती देवी, पुत्री शिवानी, पूजा व पुत्र शिवम का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। जिगना: थानाध्यक्ष अवनीश प्रकाश राय ने बताया कि पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर 24 परगना के थाना बासुदेव नगर निवासी किशोरी बैरागी (24) जिगना थाना क्षेत्र के दुबहा गांव में कमलेश बिंद के मकान में डिस्पेंसरी खोला है। रविवार को सुबह मकान मालिक की बाइक से विंध्याचल दर्शन करने निकला था। प्रयागराज के मेजा थानाक्षेत्र के नेवढि़या गांव निवासी पवन कुमार मिश्र (54) भी विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे। भटेवरा गांव के पास दोनों बाइक में टक्कर हो गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अष्टभुजा पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी विंध्याचल भेजा। वहां चिकित्सक ने किशोरी बैरागी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पवन कुमार को परिजन इलाज के लिए प्रयागराज ले कर चले गए। इसी दौरान एक तीसरी बाइक भी आकर टकरा गई। बाइक सवार को हल्की चोट आई। वह इलाज के लिए निजी अस्पताल चला गया। घटना के समय मिर्जापुर की ओर से आ रही एक पिकअप ने साइकिल सवार हिमांशु मौर्या (12) व रूपेश पाल (10) निवासी भटेवरा को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों किशोर घायल हो गए। उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई में ले जाया गया। मृतक किशोरी बैरागी के चाचा आनंद बैरागी ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था।
Trending Videos

अलग-अलग सड़क हादसे में दो महिला समेत छह घायल-राजगढ़। करौंदा निवासी गीता (45), सुशील (40) अनियंत्रित बाइक से गिरकर घायल हो गए। दूसरी घटना में संतोष (22) निवासी दरबार ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गए। वहीं सोनभद्र के शाहगंज निवासी अभिषेक वर्मा (27), रोहित (20), अंश (3) को लेकर राजगढ़ बाजार आ रहे थे। रास्ते में ट्रक से टक्कर लगने से गिरकर घायल हो गए। राजगढ़ थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि सभी घायलों को ग्रामीण व पुलिस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। करौंदा निवासी गीता की हालत गंभीर होने पर उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड़े ट्रक में टक्कर से चालक समेत दो घायल-चील्ह। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि रामनगर से सिंदूर लादकर ट्रक चालक आदित्यनाथ पांडेय (47) निवासी चंदौली और अनेकचंद रजईपुर भदोही (60) विंध्याचल की तरफ जा रहे थे। रास्ते में ट्रक खड़ा था। रविवार की सुबह कोहरे के चलते पुरजागीर बाजार के पास खड़े ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें ट्रक से निकालने का प्रयास किया लेकिन दोनों फंसे रहे। जेसीबी के माध्यम से ट्रक को उठाया गया। कटर से ट्रक काटकर दोनों को बाहर निकल गया। अनेकचंद का दोनों पैर नीचे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। चालक आदित्य नाथ पांडेय को हल्की चोट लगी। घायल को इलाज के लिए भेजा गया।

अनियंत्रित स्कार्पियो खंभे से टकराकर खाई में पलटी-
सीखड़। कछवां थाना क्षेत्र अंतर्गत कछवां–चुनार घाट राज्य मार्ग 74 पर खैरा पुलिस चौकी के पास शनिवार की रात 12 बजे स्कार्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे खंभा टूट कर 20 फीट दूर जा गिरा। वाहन गहरे खाई में पलटकर क्षतिग्रस्त हो गया। बजहा निवासी हिमांशु सिंह अपने साथी सोनू व एक अन्य युवक के साथ स्कार्पियो से रात को कछवां से चुनार की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही खैरा पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गाड़ी में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में हिमांशु को हल्की चोट आई। बड़ा हादसा बच गया। अन्य सवार बाल-बल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed