{"_id":"6988e9a5674386c7d70062f2","slug":"varanasi-scored-67-runs-sonbhadra-team-won-the-match-by-three-runs-mirzapur-news-c-20-1-vns1007-1284620-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: वाराणसी ने 67, सोनभद्र की टीम ने तीन रन से जीत मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: वाराणसी ने 67, सोनभद्र की टीम ने तीन रन से जीत मैच
विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। मेड़िया स्थित मिनी स्टेडियम में विंध्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सरोज सिंह की स्मृति में आयोजित चुनार प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को रोमांचक मुकाबला हुआ। पहला मैच भारतीय स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी चुनार और जगतपुर वाराणसी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर जगतपुर वाराणसी की टीम ने पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी चुनार की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 155 रन बनाए। टीम की ओर से अनुराग रघुवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 65 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। मनीष ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी चुनार की टीम 87 रन पर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार जगतपुर वाराणसी ने मुकाबला 67 रनों से जीत लिया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनुराग रघुवंशी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसी तरह दूसरा मैच चंदौली और सोनभद्र की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सोनभद्र की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर में 224 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सिद्धांत रघुवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91 रन बनाए। 225 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदौली (भदोही) की टीम ने कड़ा संघर्ष करते हुए 20 ओवरों में 222 रन बश्या लेकिन लक्ष्य से 3 रन पीछे रह गई। इस प्रकार सोनभद्र की टीम ने यह मुकाबला 3 रनों से जीत लिया।
चंदौली (भदोही) की ओर से ओम वर्मा ने 52 रन की सराहनीय पारी खेली। शानदार प्रदर्शन के लिए सिद्धांत रघुवंशी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार प्रवीन सिंह ने प्रदान किया। आयोजन समिति के सदस्य गौतम सिंह ने बताया कि मैच में जगतपुर वाराणसी ने मुकाबला 67 और सोनभद्र की टीम तीन रन से मैच जीत गई। इस दौरान रजत सिंह, प्रवीन सिंह, नीतेश सिंह, ज्योति प्रकाश सिंह, हेमंत पांडेय, अमित चतुर्वेदी, संजय सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। स्कोरर के रूप में प्रितेश शोनकर तथा कॉमेंटेटर के रूप में गौतम सिंह और कौशलपति उपाध्याय मौजूद रहे।
Trending Videos