UP: रस्सी से हाथ-पैर, दुपट्टे से बंधा मुंह, पेट्रोल से सराबोर सड़क किनारे मिली महिला; एक हफ्ते से थी लापता
Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में एक महिला सड़क किनारे मिली, जिसका हाथ-पैर रस्सी से बंधा था और मुंह दुपट्टे से बंधा था। उस पर पेट्रोल भी छिड़का गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के गरेरी गांव में बुधवार की भोर में सड़क किनारे पटरी पर एक सप्ताह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में चुनार क्षेत्र से लापता महिला पेट्रोल से सराबोर रस्सी में जकड़ी मिली।
राजगढ़ थाना क्षेत्र के गरेरी गांव में 40 वर्षीय एक अज्ञात महिला पेट्रोल में डूबी, रस्सी के सहारे जकड़ी, खुद के दुपट्टे से मुंह पर लिपटे हुए कराह रही थी। भोर में गांव के कुछ ग्रामीण बरात से वापस घर आ रहे थे। तभी उनकी नजर सड़क किनारे पुलिया के पास पड़ गई। जहां बेबस पड़ी विवाहिता को देख रुक गए, उसको जकड़न से आजाद करते हुए राजगढ़ पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस की जांच में पता चला कि पीड़िता चुनार थाना क्षेत्र के दीक्षितपुर गांव की रहने वाली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में विवाहिता के पति सुभाष सिंह ने उसकी पहचान अपनी पत्नी सरिता सिंह (40 वर्ष) के रूप में की। बताया कि पत्नी एक अखबार में सन 2017 से पत्रकारिता कर रही है।
30 मार्च को लगभग तीन बजे के करीब घर से अदलहाट थाने के नाम पर निकली थी, घर से वेल्डिंग मैटेरियल की दुकान के बकाए रुपये 27 हजार नकद देने के लिए भी जाना था। वहीं थाने से निकलने के बाद पांच बजे तक पत्नी से बात हुई। लेकिन कुछ देर बाद रात आठ बजे से मोबाइल बंद आने लगा। देर रात तक वापस नहीं आने पर दोनों बच्चे सत्यम और साक्षी भी घबराने लगे। वहीं काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। दो मई को चुनार थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी।
इसे भी पढ़ें; यूपी में भीषण हादसा: मैजिक वाहन पलटा, आठ लोगों को कुचलते हुए गुजरा ट्रक; चार की मौत; तीन के सिर गायब
पीड़िता सरिता सिंह के मुताबिक वह थाने से निकलकर लखनऊ पत्रकार सम्मेलन में जाने के लिए 30 अप्रैल को ट्रेन पकड़ने के लिए मुगलसराय रेलवे स्टेशन गई थी। वहां देर होने पर घर लौटने के लिए स्टेशन के बाहर आई और उसी बीच एक अज्ञात युवक से बातचीत के दौरान परिचय हो गया। जिसने अदलहाट तक लिफ्ट देने की बात पर कार में बैठ गई। रास्ते में एक जगह पानी पिया। उसके बाद की घटना से बेखबर है।
एक सप्ताह बाद बुधवार की सुबह शरीर पर पेट्रोल से जलन होने के बाद खुद को रस्सी में जकड़ा हुआ और मुंह पर दुपट्टा बंधा पाया। रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने उसे बंधन से मुक्त किया। वहीं उसके पर्स के साथ उसमें रखा 27 हजार रुपये, आधार कार्ड, मोबाइल और कुछ जरूरी कागजात कार सवार उठा ले गए।
राजगढ़ थानाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि मामला चुनार थाना क्षेत्र का है। पीड़िता का बयान दर्ज कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया।