सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   60 injured arrived in the emergency of the divisional hospital in 12 hours

Mirzapur News: मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में 12 घंटे में आए 60 घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
60 injured arrived in the emergency of the divisional hospital in 12 hours
विज्ञापन
आंधी के बाद मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 12 घंटे तक घायलों के आने का सिलसिला जारी रहा। किसी का हाथ टूटा था तो किसी का सिर फटा था। इमरजेंसी के ट्रामा सेंटर में बुधवार की शाम को छह बजे के बाद बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे तक घायल आते रहे। 12 घंटे में इमरजेंसी में 60 घायल आए। इसमें 22 लोगों का सिर फटा था तो 10 लोगों का हाथ की हड्डी टूटी थी। इसके अलावा अन्य के पैर और शरीर के अन्य हिस्साें में चोट लगी थी। सुबह से एक्स-रे के बाहर मरीजों की लाइन लगी थी। एक्स-रे कराने के लिए 50 से अधिक लोग पहुंचे। सीएमस डा. सचिन किशोर ने बताया कि घायलों का इमरजेंसी में इलाज किया गया।
Trending Videos


ड्रमंडगंज क्षेत्र में बुधवार की शाम आई तेज आंधी के दौरान नौगवां गांव में उड़ रहे टिनशेड से गांव निवासी पशुपालक श्याम लाल (75) का दाहिना पैर कट गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजन पशुपालक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए। जहां घायल की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने अन्यत्र रेफर कर दिया। देर रात परिजनों ने पशुपालक को वाराणसी स्थित निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। हलिया थाना क्षेत्र के बरडिहा कला गांव निवासी शिवानी (19) घर के बाहर कुछ कार्य कर रही थी। घर में लगा सीमेंट सेट के साथ उसपर रखा पत्थर उनपर गिर गया। कोटार गांव निवासी कतलू धरकार (45) घर के बाहर पेड़ के नीचे बंधे मवेशियों को छोड़ रहे थे। इसी दौरान शीशम का पेड़ गिरने से वे घायल हो गए। हथिया बाध निवासी ज्योति (60) के घर पर महुआ का पेड़ गिर गया। चेतगंज के महगीपुर गांव निवासी आदर्श (22) मिश्रधाप तिलठी गांव में एक शादी में डीजे बजाने गया था। डीजे ढकने के लिए प्लास्टिक लेकर ऊपर चढ़ा था। हवा के झोंके से वह गिर गया। अदलहाट थाना क्षेत्र के बिशौरा गांव निवासी लल्लू (55) रिक्शा ट्राली पर लोहे का गेट लेकर गरौड़ी जा रहे थे। सोलर पैनल उनके सिर पर गिर गया। राजेश कुमार यादव निवासी मुसेपुर थाना अदलहाट का पैर फ्रैक्चर हो गया। बदरे आलम निवासी मुसेपुर थाना अदलहाट का पेड़ गिरने से सिर में गंभीर चोट आई है। उमेश (25) निवासी बरेव थाना अदलहाट घर का बारजा गिरने से घायल हो गए। छोटू (22) निवासी हांसापुर थाना अदलहाट के सिर में चोट लगी है। गुडडू (30) निवासी हांसापुर का टीन शेड गिरने से सर में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रातभर दौड़ती रही एंबुलेंस
लालगंज। लालगंज तहसील क्षेत्र में हादसों में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया गया, जहां पूरी रात चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी उपचार में जुटे रहे। उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया।
गंगासागर निवासी राजेश (40), बढ़ावा निवासी चंदन (22) , हलिया की फुलवारी निवासी पंकज (22 ), मनिगढ़ा की अर्चना (24) , पुलियरी निवासी बबलू (23) व प्रीति (20) , संतनगर की पूनम (18) , मलुआ निवासी घनश्याम यादव (20) , अर्जुनपुर निवासी अंकित मौर्य (23) , तंगहा निवासी अर्जुन (25) , कोलपुर निवासी दिनेश (26) व कोराव निवासी आकाश (15) आंधी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। इसी बीच देर रात ड्रमंडगंज क्षेत्र के गलतिया गांव निवासी धनपत्ती देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन श्यामजी पटेल उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed