{"_id":"6a06303ce54ad7db98082416","slug":"from-city-to-village-there-was-a-24-hour-power-crisis-leaving-18-million-people-struggling-for-water-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-153575-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: शहर से गांव तक 24 घंटे रहा बिजली संकट पानी के लिए परेशान रहे 18 लाख लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: शहर से गांव तक 24 घंटे रहा बिजली संकट पानी के लिए परेशान रहे 18 लाख लोग
विज्ञापन
कछवां में बिजली गुल होने पर मोमबत्ती जलाकर बैठा दुकानदार, स्रोत संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में बुधवार को 90 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने के बाद बिजली, पानी, परिवहन आदि व्यवस्थाएं बेपटरी हो गईं। 24 घंटे बाद भी जिले में अधिकांश जगहों पर शाम पांच बजे तक विद्युतापूर्ति नहीं बहाल हो सकी। बिजली-पानी के लिए जिले की 18 लाख की आबादी परेशान रही। जिले की आबादी 20 लाख से ज्यादा है। देर शाम तक 45 उपकेंद्रों में मरम्मत कार्य जारी रहा। 500 ग्राम पंचायतों के पांच लाख से अधिक ग्रामीण 24 घंटे से अंधेरे रहे। वहीं नगर में बिजली गुल होने से 20 माेहल्लों के दो लाख से अधिक लोग परेशान रहे। लोग बृहस्पतिवार की सुबह पानी के लिए भटकते रहे। आंधी के बाद जिले में 1518 बिजली के खंभे और 161 ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हो गए। बुधवार की शाम पांच बजे नगर के वासलीगंज, सिविल लाइन, पक्का पोखरा, फतहां, स्टेशन रोड, घंटाघर आदि जगहों की बिजली गुल हो गई। यहां बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। नगर के पुरानी दशमी, लालडिग्गी, गणेशगंज आदि जगहों पर रात में ही विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। वासलीगंज, घंटाघर के कुछ हिस्से व सिविल लाइन के साथ ही कुछ अन्य हिस्सों में 24 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। बिजली विभाग के अधिकारी केवल आश्वासन ही देते रहे। देर रात कुछ इलाके में बिजली आपूर्ति बहाल हुई। छानबे विकास खंड के तीन गांवों की 22 हजार की आबादी 24 घंटे से अंधेरे में है। अहरौरा में कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचा। विद्युत आपूर्ति ध्वस्त हो गई। जमालपुर अदलहाट जंगल महाल इमलिया चट्टी सहित सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति करीब 24 घंटे बाधित रही। अवर अभियंता पंचधारी बेस ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों द्वारा लगातार मरम्मत कार्य चलाया जा रहा है। खास डीह के पास आंधी के दौरान एक बड़ा पेड़ ट्रक पर गिर गया जिससे चालक को हल्की चोटें आईं। पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन भी बाधित हो गया। प्रशासन की मदद से पेड़ हटवाकर आवागमन शुरू कराया गया। एसडीओ जयकार पटेल ने बताया कि आंधी के कारण चुनार विद्युत उपकेन्द्र क्षेत्र में 20 ट्रांसफार्मर, 202 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं व लगभग ढाई हजार मीटर केबल टूट गई है।
मिर्जापुर। सीखड़ विकासखंड में आंधी से दर्जनों विद्युत खंभे टूटकर गिर गए। कई स्थानों पर ट्रांसफाॅर्मर पर पेड़ गिर गए हैं। सीखड़ विकासखंड में बिजली आपूर्ति बाधित है। हलिया में कई स्थानों पर ट्रांसफाॅर्मर पर पेड़ गिर जाने से विद्युत व्यवस्था प्रभावित है। ग्रामीण सोनगढ़ा गांव निवासी शंकर लाल, माधोलाल, प्रशांत कुमार, शिवबहादुर सिंह,बिनय सिंह का कहना है कि जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। एसडीओ विद्युत दिलीप कुमार का कहना है कि मेन तथा ब्रांच के सैंकड़ों खंभे गिर गए हैं। काम चल रहा है जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। चुनार के चकईपुर, लोवर लाइन, सेटेलमेंट एरिया, रामघाट, आदि क्षेत्र में कुल 13 खंभे व 150 मीटर तार क्षतिग्रस्त हुआ है। पीडीएनडी स्कूल के पास खंभा और ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया है। जगह-जगह लगभग दर्जन भर पेड़ भी गिरे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह नगर पालिका व तहसील की टीम उसे हटाने में जुटी रही। नगर पालिका की ओर से जनरेटर लगाकर पेयजल की आपूर्ति कराई जा रही है। जमालपुर क्षेत्र में तीस बिजली के खंभे गिरे। मेन लाइन की सप्लाई ठप हो गई है। क्षेत्र के प्रताप पुर बरई पुर कैमारसूलपुर टेडुआ नियामत पुर सहित दो दर्जन से अधिक जगह खंभे टूट गिरे हैं। 60 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। अवर अभियंता सुजीत कुमार ने बताया कि मेन सप्लाई अधिक प्रभावित है। तार टूट कई जगह लटक गए हैं। ड्रमंडगंज विद्युत उपकेंद्र बेलन बरौंधा के तीनों फीडरों पर बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। आंधी के कारण ड्रमंडगंज फीडर पर एलटी लाइन के पांच पोल तथा तार क्षतिग्रस्त हो गए। बरौंधा फीडर के विभिन्न स्थानों पर चार पोल और तार क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित हो गई। इसी तरह बबुरा भैरोदयाल फीडर पर करीब आठ पोल और तार क्षतिग्रस्त हो जाने से बबुरा फीडर पर भी चौबीस घंटे से आपूर्ति प्रभावित है। उपकेंद्र बेलन बरौधा के अवर अभियंता सतीश कुमार यादव ने बताया कि कर्मचारी बुधवार की रात से युद्ध स्तर जुटे हुए हैं। बृहस्पतिवार को सुबह तक ड्रमंडगंज फीडर की अधिकांश बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। जिगना के छानने क्षेत्र में लगभग 136पोल गिरे थे। जिगना पावर हाऊस क्षेत्र मे 35, हरगढ क्षेत्र में 36,विजयपुर क्षेत्र में 40, अर्जुनपुर में 25 पोल टूट गए। चेतगंज विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सलमान अहमद ने बताया कि कार्य चल रहा है। मड़िहान तहसील क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र मड़िहान में विद्युत आपूर्ति बाधित है। आंधी से 29 खंभे उखड़ गए। छह गावों के ट्रांसफार्मर में लालपुर, जोगिया बारी, तिसुहि,रामपुर 33,लहास, डढ़िया क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अवर अभियंता दयाशंकर प्रजापति ने बताया कि कुल 26 खंभे टूटे हैं। पड़री : क्षेत्र में आई तेज आंधी और बारिश ने विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया है। पेड़ गिरने से पड़री , अकसौली और देवाही विद्युत सब स्टेशनों से जुड़ी 33 केवीए एचटी, एसटी तथा एलटी लाइनों को भारी नुकसान पहुंचा है। अहरौरा विद्युत केंद्र से जमालपुर उपकेंद्र को आने वाली लाइन के तीन पोल डोहरी में, एक दुर्वासा के पुरा, एक मानिकपुर, एक धोबही, एक भदावल, एक ओड़ी चट्टी, एक पांडेयचक, एक घनश्यामपुर, दो सुरहा तथा दो करजी गांव में गिर गए। अवर अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त खंभों को बदलने और लाइन दुरुस्त करने का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
वर्जन
जिले में बुधवार को आई तेज आंधी से काफी नुकसान हुआ है। कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
- अंकुर अवस्थी, अधीक्षण अभियंता,
इनसेट
आंधी से तीन पीपापुल टूटे
मिर्जापुर। जिले में आंधी के चलते तीन पीपा पुल टूट गए। इससे आवागमन बाधित हो गया है। मरम्मत कार्य चल रहा है। जिले में सात पीपा पुल हैंं। कोल्हुआ कमासिन का पुल टूट कर मुड़ गया है। जिगना क्षेत्र के जोपा रामपुर घाट व परमानपुर सेमराधनाथ पीपापुल दो हिस्साें में बंट गया है। बृहस्पतिवारवार को सुबह से ही दोनों पीपा पुलों की मरम्मत कार्य में कर्मचारी जुट रहे। जोपा रामपुर घाट के पीपापुल पर दोपहर बाद पैदल ,साइकिल,बाइक वालों के लिए चालू कर दिया गया। सेमराधनाथ घाट पीपा पुल की मरम्मत की गई है। पीपापुल क्षतिग्रस्त होने से लोगों को गंतव्य तक जाने के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ी। जिगना क्षेत्र के जोपा रामपुर घाट का पीपापुल बुधवार को शाम साढ़े पांच बजे बीच भाग से टूट गया था। अवर अभियन्ता अंशू मिश्रा ने बताया कि दोपहर दो बजे दिन तक पुल पर आवागमन चालू कर दिया गया। परमान पुर सेमराध नाथ पीपापुल की मरम्मत की जा रही है।
इनसेट
आंधी से गिरे दो हजार से अधिक पेड़, 500 मकानों के उड़े टिनशेड
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में बुधवार को आंधी चलने से दो हजार से ज्यादा पेड़, 500 से अधिक दुकान व मकानों पर लगे टिनशेड और छप्पर टूटकर गिर गए। बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे तक शहर से लेकर गांव तक सड़क पर पेड़ की डालियां पड़ी रहीं। रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग पर पक्का पोखरा, अर्जुनपुर, अघौली, अनंतरामपट्टी, हरिहरपुर बेदौली, खजुरी, महेवां, अकसौली, पैड़ापुर, छटहां, सिकरी रामनगर, अमिरती, सहित मिर्जापुर-भटौली मार्ग पेड़ पड़े रहे। बाग और बगीचों में आम से लदे पेड़ गिरे रहे। विंध्याचल के अटल चौक पर हाईमास्ट लाइट का खंभा गिरा रहा। वहीं मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर बाबूल का पेड़ गिरने तथा मां विंध्यवासिनी मंदिर जाने वाले बड़े बगीचा मार्ग पर पीपल का पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। रात में राहत कार्य शुरू हुआ। बृहस्पतिवार की सुबह मार्ग पर संचालन शुरू हुआ। पड़री क्षेत्र में शादी समारोहों के लिए लगाए गए टेंट गिर गए। टेढ़ा गांव में नीम का पेड़ आशा देवी की गोशाला पर गिर पड़ा, जिससे दो मवेशियों को मामूली चोटें आईं। नरायनपुर में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। कलवारी में गोशाला गिर गई। सीखड़, ब्लॉक के खैरा-सीखड़ मार्ग पर शंकर भगवान मंदिर के पास एक बड़ा पेड़ और बिजली के दो पोल सड़क पर गिर गए। चेतगंज, कोन ब्लाॅक क्षेत्र में भी आंधी-पानी से भारी नुकसान हुआ। अनिरुद्धपुर पूरब पट्टी में कमला शंकर यादव के मकान पर पीपल का पेड़ तथा बबलू यादव के घर पर नीम का पेड़ गिर गया। मिर्जापुर चुनार पुराना मार्ग पर कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन बंद हो गया है। शेरवां में किसी का दिवार तो किसी का टिन शेड गिर गया। शेरवां से लेकर लठिया सहिजनी, भाईपुर कलां, भोकरौध, बहादुरपुर, चौकियां, जीनोदपुर,बिक्सी, जफराबाद, बेलहर, दौलताबाद, गयासपुर, सुरहां, बियरही, खड़ेहरा, रामपुर, मानिकपुर,धोबही, भुईली खास तक आंधी से भारी नुकसान हुआ।
इनसेट
राजकीय पौधशाला में 30 प्रतिशत आम जमीन पर गिरे
मिर्जापुर। आंधी से बिसुंदरपुर स्थित राजकीय पौधशाला में भी भारी नुकसान पहुंचा। तेज हवाओं के चलते पौधशाला में स्थापित पॉली हाउस का आधा हिस्सा गिर गया। मनरेगा के तहत निर्मित मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि आंधी के समय कर्मचारी और स्वयं सहायता समूह के सदस्य नहीं थे। पौधशाला के आम के बागानों को भी नुकसान पहुंचा है। करीब 30 प्रतिशत से अधिक आम जमीन पर गिर गए। उद्यान निदेशक मेवाराम ने बताया कि क्षतिग्रस्त पॉली हाउस और मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की जल्द मरम्मत कराई जाएगी।
इनसेट
बिजली-पानी की व्यवस्था दुरूस्त कराएं : डीएम
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने अधिकारियों के साथ बैठक की। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व जलापूर्ति तत्काल बहाल करने का निर्देश दिया।
प्रभागीय वनाधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से कहा कि क्षतिग्रस्त पेड़ों को काटकर तत्काल हटाया जाए और विद्युत आपूर्ति बहाल कराएं। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से कहा कि जिन मोहल्लों में जलापूर्ति विद्युत के कारण बाधित है वहां पर टैंकर लगाएं ।अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि क्षतिग्रस्त खंभों व तारों को सही कराएं। जिलाधिकारी ने पीड़ितो की मदद व सर्वे कर मुआवजा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके पूर्व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने 18 मृतकों के परिजनो से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती घायल व्यक्तियों से मुलाकात की। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सुचारू ढंग से उपचार कराने का निर्देश दिया।
Trending Videos