सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman murdered and body dumped in forest; strangled with a dupatta; suspected rape.

Mirzapur News: महिला की हत्या कर जंगल में फेंका था शव दुपट्टे से कसा था गला, दुष्कर्म की आशंका

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered and body dumped in forest; strangled with a dupatta; suspected rape.
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़वा के सिंहवान गांव के जंगल में बुधवार सुबह लगभग 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। चेहरे पर चोट के निशान थे तथा नाक और कान से खून निकल रहा था। पैर में भी चोट के निशान मिले हैं। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। महिला का शव सिरसी वन क्षेत्र में रैकरा-लेदुकी पगडंडी के किनारे झाड़ियों में पड़ा था।

सूचना मिलने पर मड़िहान थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मामले की जांच के लिए एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया गला कसने के निशान हैं तथा पैर में मौजूद चोटें जंगली जानवर के नोचने जैसी प्रतीत हो रही हैं। शिनाख्त के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह कुछ राहगीर पगडंडी से गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर पगडंडी से लगभग 10 फीट अंदर झाड़ियों पर पड़ी, जहां महिला का शव पड़ा था। शव देखे जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतका ने काले रंग का बुर्का और नाइटी पहन रखी थी। उसके बाएं पैर पर जख्म थे, जो देखने से किसी जानवर द्वारा नोचे जाने जैसे लग रहे हैं।
विज्ञापन

दो घंटे तक सीमा विवाद में फंसा रहा मामला : सूचना मिलने पर सबसे पहले सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र की उंभा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, सोनभद्र और मिर्जापुर के सीमा विवाद के चलते मामला लगभग दो घंटे तक उलझा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed