फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women danced until late into the night at the Dandiya festival.

Mirzapur News: डांडिया उत्सव में देर रात तक महिलाओं के थिरके कदम

Mon, 19 Oct 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Women danced until late into the night at the Dandiya festival.
डांडिया उत्सव में नृत्य करने के बाद महिलाएं, संवाद
-महंत शिवाला स्थित यशोदा कुंज लॉन में बरनवाल महिला समिति ने किए आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। नगर के महंत शिवाला स्थित यशोदा कुंज लॉन में शनिवार को बरनवाल महिला समिति की ओर से डांडिया उत्सव में रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं पारंपरिक धुनों पर देर तक थिरकीं।

शारदीय नवरात्र पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बरनवाल समाज के लोगों ने परिवार सहित भाग लिया। महिलाओं ने समूह में मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। समिति की अध्यक्ष सोनी बरनवाल ने कहा कि मां जगदंबा की आराधना के स्वरूप डांडिया उत्सव का आयोजन किए जाता हैं। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी और उनकी पत्नी रितु केसरवानी रहीं। आराधना बरनवाल और कविता बरनवाल ने संचालन किया। इस दौरान बरनवाल सेवा समिति के अध्यक्ष पवन कुमार बरनवाल, रमन कुमार बरनवाल, योगेश बरनवाल सहित समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

डांडिया उत्सव में नृत्य करने के बाद महिलाएं, संवाद

डांडिया उत्सव में नृत्य करने के बाद महिलाएं, संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed