सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young Man Shot Dead During Jaimala Ceremony; Had Attended Without an Invitation

Mirzapur News: जयमाल के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, बिना निमंत्रण के आया था

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Young Man Shot Dead During Jaimala Ceremony; Had Attended Without an Invitation
देहात कोतवाली के रानीबारी में गोली लगने से मृ़त अजय। - फोटो : 1
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के राजापुर गांव के रानीबारी मजरे में शुक्रवार रात को रेलवे लाइन के किनारे स्थित मकान में चल रही शादी के समारोह में जयमाल के दौरान बिना निमंत्रण के आए राजापुर गांव निवासी 23 वर्षीय अजय गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बरात में अफरा-तफरी मच गई। अजय के पिता भूतनाथ ने रानीबारी गांव निवासी बुनेला पर जमीन विवाद की रंजिश में हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।
Trending Videos

रानीबारी गांंव में गुलाब चंद्र के पुत्र सूरज का विवाह था। शुक्रवार रात को शादी में 11 बजे के करीब जयमाल हो रहा था। शादी में राजापुर गांव निवासी अजय भी पहुंचा था। उसे निमंत्रण नहीं था। जयमाल में ही किसी ने अजय की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। डीजे और जनरेटर के शोर में फायरिंग की आवाज सुनाई नहीं दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हत्या का आरोपी शव को रेलवे लाइन की ओर घसीटकर ले जाने लगा तो रेलवे ट्रैक के पास लघुशंका कर रहे लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गया। हत्या की जानकारी मिलते ही शादी में अफरा-तफरी मच गई। काफी लोग शादी छोड़कर चले गए। लोगाें ने मृतक की पहचान कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। अजय के पिता पिता भूतनाथ ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद में रानीबारी गांव निवासी बुनेला ने उसके पुत्र की हत्या कर दी। घर के पास सात बिस्वा जमीन के लिए वह डेढ़ माह पहले आलोक को मारने की धमकी दिया था। पुलिस ने पूछताछ के लिए शादी वाले परिवार के साथ अन्य को थाने ले गई। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि रानीबारी में शादी में गोली से ज्ञायल होने की सूचना मिली। जांच में आया कि अजय की बुनेला ने गोली मारकर हत्या दी। अजय के पिता भूतनाथ के तहरीर पर बुनेला के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
बुनेला ने ही कराई थी अजय की शादी, दोनों चलाते थे गाड़ी
अजय के पिता भूतनाथ ने बताया कि बुनेला गाड़ी चलाता था। उसने पुत्र अजय को गाड़ी चलाना सिखाया। बुनेला की सोहबत में अजय शराब पीने लगा। बुनेला हैदराबाद में रहकर भी गाड़ी चलता है। एक महीने पहले घर आया है। अजय की शादी के लिए दो वर्ष पहले रिश्ता भी बुनेला लेकर आया था। शादी से मना किए थे, पर पुत्र के कहने पर शादी कर ली। अजय की शादी लालगंज के बसही खुर्द निवासी पूर्णिमा से हुई। अजय दो भाईयों में छोटा था। अजय के पुत्र की जन्म के बाद मौत हो गई। उसकी पत्नी गर्भवती है।


मड़ई और गुमटी रखकर किया है कब्जा
अजय के पिता भूतनाथ ने बताया कि बुनेला एक वर्ष से घर के पास आबादी की जमीन को कब्जा कर रखा है। उसका घर 500 मीटर दूर है। इसके बाद भी उसके घर के पास की जमीन पर कब्जा किया है। एक वर्ष पहले विवाद किया था। एक माह पहले धमकी दिया।

...............................................
हत्या के बाद बिना खाना खाए चले गए मेहमान
रानीबारी गांव निवासी गुलाब का पुत्र सूरज मुंबई में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वहां पर जौनपुर मछली शहर के रहने वाले विजय की पुत्री गुड़िया सेे प्यार हुआ। दोनों परिवार शादी को राजी हुए। मुंबई से 27 अप्रैल को गुड़िया पिता विजय, माता सुषमा और भाई कृष्णा के साथ आए। शादी के बाद शनिवार सुबह गुड़िया का परिवार मुंबई चला गया। सूरज की मौसी ने बताया कि वह छह बहन है। सभी लोग 11 बजे जयमाल पर आशीर्वाद दे रहे थे। इस दौरान किसी ने बताया कि रेलवे लाइन की ओर हत्या कर दी गई। यह सुनते ही शादी में आए आस-पास के लोग चले गए। शादी का पूरा खाना बच गया। पुलिस पूछताछ के लिए उनके परिवार के लोगों को भी ले गई है। घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं है। जिसकी हत्या हुई है। उसे न्योता भी नहीं दिया गया है।
............................................

कई सवालों का खुलासा होना बाकी
परिजन की तहरीर पर पुलिस भले ही बुनेला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अभी कई सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं। शादी वाले घर के पास हत्या की गई है। शादी में अजय को न्योता नहीं था। इसके बाद भी वह वहां पहुंचा था। किसी ने हत्या करते नहीं देखा है। तमंचे को लेकर भी प्रश्न है। आखिर तमंचा किसका है। कौन तमंचा लेकर आया। फिलहाल पुलिस भी कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
............................................
वर्जन
युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर बुनेला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कई पहलुओं पर टीम काम कर रही है।
अपर्णा रजत कौशिक, एसपी

देहात कोतवाली के रानीबारी में गोली लगने से मृ़त अजय।

देहात कोतवाली के रानीबारी में गोली लगने से मृ़त अजय।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed