सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   1.10 lakh rupees of a dairy owner who was withdrawing money from the bank went missing.

Moradabad News: बैंक से पैसे निकाल कर ले जा रहे डेरी संचालक के 1.10 लाख रुपये गायब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
1.10 lakh rupees of a dairy owner who was withdrawing money from the bank went missing.
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। बैंक से रुपये निकाल कर ले जा रहे डेरी संचालक के 1.10 लाख रास्ते में गायब हो गए। उसने रुपये बाइक पर लगे बैग में रखे थे।
Trending Videos

गांव भरतावाला निवासी हरेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उन्होंने बृहस्पतिवार को नगर के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से अपने खाते से 1.30 लाख रुपये निकाले थे। उनके साथ उनके भाई विजयपाल सिंह भी थे। 20 हजार रुपये उन्होंने अपनी जेब में रख लिए और शेष 1. 10 लाख बाइक पर लगे बैग में रख दिए थे। इसके बाद वे बाजार गंज में गंगा सहाय की दुकान पर सामान लेने लगे। कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि बैग में रुपए और बैंक की पासबुक नहीं है। उन्होंने पुलिस से घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने सूचना के बाद घटनास्थल पर जाकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई लेकिन बैग से चोरी करता हुआ कोई दिखाई नहीं दिया। उन्होंने संभावना व्यक्ति की कि बैग से रुपये रास्ते में कहीं गिर गए। उनका कहना है की घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed