सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A grand meeting of farmers and laborers will be held on the 27th at the Berni Shiva temple.

Moradabad News: बेरनी शिव मंदिर पर होगी 27 को किसान मजदूर संवाद महापंचायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
A grand meeting of farmers and laborers will be held on the 27th at the Berni Shiva temple.
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के सहसपुर गांव में नारायण फार्म हाउस पर बृहस्पतिवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की तहसील स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 27 मार्च को बेरनी गांव के शिव मंदिर पर होने वाली किसान मजदूर संवाद महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया।
Trending Videos

बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर भाकियू टिकैत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह यादव पहुंचे। पउप्र अध्यक्ष ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार पर किसान विरोधी मानसिकता अपनाने का आरोप लगाया। पउप्र अध्यक्ष ने आगे कहा कि किसानों को जागरूक करने और उन्हें उनके अधिकार दिलाने के लिए आगामी 27 मार्च को चंदौसी तहसील के बेरनी गांव के ऐतिहासिक शिव मंदिर पर भाकियू टिकैत की ओर से किसान मजदूर संवाद महापंचायत का आयोजन होने जा रहा है। इस महापंचायत को संबोधित करने भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादोन भी आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस महापंचायत में मुरादाबाद के अलावा रामपुर, संभल, अमरोहा, बिजनौर, बरेली आदि जिलों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत में किसानों की भारी भीड़ जुटाने के लिए अलग अलग क्षेत्रवार भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता भाकियू टिकैत के मंडल अध्यक्ष चौधरी मनोज कुमार और संचालन जिला प्रवक्ता जयवीर सिंह ने किया। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष भानू सिंह यादव, बिलारी तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह यादव, बिलारी ब्लाॅक अध्यक्ष हाजी माजिद अंसारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed