फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A History sheeter misdeed a friend s daughter for three months

यूपी: हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की बेटी को बंधक बनाया, तीन माह तक किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो लेकर उसकी मां को भेजे

Fri, 16 Oct 2026 01:15 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Akash Dubey Updated Fri, 16 Oct 2026 01:15 PM IST
सार

सिविल लाइंस से लापता किशोरी को अलीगढ़ के हिस्ट्रीशीटर राजकुमार उर्फ बिट्टू ने अगवा कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर किशोरी को बंधनमुक्त कराया।

विज्ञापन
A History sheeter misdeed a friend s daughter for three months
दोस्ती की बेटी से दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस क्षेत्र से में करीब तीन माह से लापता किशोरी को उसके पिता के दोस्त अलीगढ़ निवासी हिस्ट्रीशीटर राजकुमार उर्फ न बिट्टू उर्फ अभिषेक ने ही अगवा कर बंधक बना लिया था। आरोपी ने इस दौरान पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींचकर किशोरी की मां के मोबाइल पर भेज दिए।

विज्ञापन


मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस ने अलीगढ़ पहुंचकर न आरोपी को हिरासत में लेकर पीड़िता को बंधक मुक्त कराया है। आरोपी राजकुमार शार्प शूटर भी है। पुलिस का दावा है कि उसने सुपारी लेकर अपने साथियों के साथ उत्तराखंड के रुद्रपुर में भाजपा पार्षद प्रकाश धामी न की गोली मारकर हत्या की थी।

विज्ञापन
Trending Videos

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह न ने बताया कि आरोपी राजकुमार उर्फ बिट्टू उर्फ अभिषेक अलीगढ़ जिले के पिसावा थाना क्षेत्र के बसेरा गांव निवासी है। उसने 15 अक्तूबर 2020 को अपने साथियों संग चार लाख रुपये की सुपारी लेकर उत्तराखंड के रुद्रपुर में भाजपा पार्षद प्रकाश धामी की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन जमानत पर छूटने के बाद वह मुरादाबाद पहुंच गया और सिविल लाइंस क्षेत्र में एक व्यक्ति से दोस्ती कर ली।

विज्ञापन

आरोपी दोस्त की गैरमौजूदगी में उसके घर आने-जाने लगा। तीन माह पहले वह दोस्त 16 वर्षीय बेटी को अगवा कर ले गया और अपने घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। तलाश के बाद किशोरी नहीं मिली तो परिजनों ने सिविल लाइंस थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। आरोपी ने पीड़िता की मां के मोबाइल पर बेटी के अश्लील फोटो भेजे तो पुलिस मोबाइल नंबर को ट्रेस करते हुए आरोपी तक पहुंच गई और किशोरी को बंधनमुक्त कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के आधार पर रिपोर्ट में दुष्कर्म, पॉक्सो और अन्य धाराएं बढ़ा रही है। आरोपी अलीगढ़ के पिसावा थाने से हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ अलीगढ़ के अलावा मथुरा और उत्तराखंड के रुद्रपुर में हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस मुठभेड़, मादक पदार्थों की तस्करी, आर्म्स एक्ट समेत 15 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से चंद्र नगर लोकोशेड निवासी राजेश सैनी (48) ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर बेटे का जान से मारने की धमकी दी। आहत होकर महिला ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता के बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

- पीड़िता के बेटे ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि 21 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12 बजे सिविल लाइंस के भोगपुर मिठौनी गली नंबर तीन चंद्र नगर लोकोशेड निवासी राजेश सैनी उसके घर घुस गया और धमकाकर उसकी मां के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी से शिकायत करने पर उसके बेटे की हत्या करने की धमकी भी दी।

- दुष्कर्म की घटना और बेटे की हत्या की धमकी मिलने से परेशान महिला ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल ले गए। तबीयत में सुधार होने पर परिजनों ने पूछा तो महिला ने घटना के बारे में बताया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी राकेश सैनी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देना व आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed