फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman living in live in relationship murdered a disabled teacher

बेटे संग मिलकर हत्या की: लिव इन में रह रही महिला ने किया था दिव्यांग शिक्षक का कत्ल, सात साल से रह रही थी साथ

Fri, 16 Oct 2026 11:43 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 16 Oct 2026 11:43 AM IST
सार

ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का खुलासा हुआ है। उसकी लिव-इन पार्टनर महिला ने बेटे और 25 लाख रुपये के कर्जदार व्यक्ति संग मिलकर हत्या की। महिला की नजर प्रमोद की संपत्ति पर थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Woman living in live in relationship murdered a disabled teacher
शिक्षक हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा नगर के फरीद नगर स्थित मकान में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार ( 41) की हत्या में पुलिस को अहम सुराग हाथ लग गए हैं। दिव्यांग शिक्षक की हत्या लिव इन में रह रही महिला ने अपने बेटे और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर की थी। पुलिस का दावा है कि प्रमोद अपना मकान बेचकर शादी करना चाह रहे थे लेकिन महिला की नजर उनकी संपत्ति पर थी। 25 लाख रुपये ब्याज पर लेने वाले एक व्यक्ति को भी महिला ने इस हत्याकांड में शामिल कर लिया था।

विज्ञापन
Trending Videos

मूंडापांडे थानाक्षेत्र के सहरिया गनेशपुर गांव निवासी प्रेमपाल का बेटा प्रमोद कुमार ( 41) करीब 15 साल से ठाकुरद्वारा में रह रहा था। मंगलवार की सुबह दस बजे दुधिया दूध देने पहुंचा तो गेट के बाहर तक खून बह रहा था। पुलिस ने इस मामले में  प्रमोद के पिता प्रेमपाल सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि ठाकुरद्वारा निवासी महिला सात साल से प्रमोद के साथ लिव-इन में थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पहले से शादीशुदा और उसके बच्चे भी हैं। महिला दिन में प्रमोद के साथ रहती थी और रात में अपने पहले पति और बच्चों के पास चली जाती थी। प्रमोद ब्याज पर रुपये बांटते थे। उन्होंने महिला को पांच लाख रुपये, उसके भाई को तीन लाख रुपये और एक अन्य को 25 लाख रुपये ब्याज पर दिए थे। प्रमोद अपना मकान बेचकर शादी करना चाहते थे। इसके बाद वह अपने पैतृक गांव में ही बसने की तैयारी कर रहे थे लेकिन महिला की नजर प्रमोद की संपत्ति पर थी। 

विज्ञापन

उसने लोगों बताया रखा कि प्रमोद उसका पति है।उसने इस हत्याकांड को अंजाम देने के अपने बेटे और 25 लाख रुपये ब्याज लेने वाले व्यक्ति को भी अपने शामिल कर लिया था। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि महिला समेत तीन लोग हिरासत में ले लिए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। महिला ने ही अपने बेटे और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर प्रमोद की हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed