{"_id":"69c98d640d6925a0ce058a52","slug":"a-procession-was-taken-out-on-chaitra-ekadashi-in-tanda-amarpur-bilari-news-c-276-1-smbd1006-111365-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: टांडा अमरपुर में चैती एकादशी पर निकाली शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: टांडा अमरपुर में चैती एकादशी पर निकाली शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। टांडा अमरपुर गांव में चैती एकादशी के मौके पर भक्तों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई और चैती एकादशी मेले का भी आयोजन हुआ। गांव के मंदिर पर रविवार सुबह अनेक श्रद्धालु इकट्ठा हुए। शोभायात्रा में शामिल भगवान शंकर, भगवान भोलेनाथ, विष्णु भगवान, हनुमान जी आदि की झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
शोभायात्रा गांव के चामुंडा मंदिर से शुरू होकर निर्धारित रास्तों पर होती हुई पुन: मंदिर में आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान शंकर और माता पार्वती की झांकी ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर मंदिर पर आरती भी हुई। बिलारी से आए हिमांशु सांवरिया और उनके साथी कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए।
रिंकू ने पार्वती, नानू ने श्रीकृष्ण, हिमांशु ने मां काली, कृष्ण कुमार ने राधा और देव महाकाल ने भगवान भोले शंकर का रूप धारण किया था। इस दौरान टांडा अमरपुर के पूर्व प्रधान चौधरी अमरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान चौधरी जयवीर सिंह, सुधीर कुमार, देवराज सिंह, आनंदवीर सिंह, जगपाल सिंह, भूराज सिंह, राजेंद्र सिंह, समरपाल सिंह, प्रेमपाल चंद्रा, रिंकू सिंह, डोरी सिंह, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos