{"_id":"69c98ef4cad97c12920cff80","slug":"a-procession-will-be-taken-out-on-the-birth-anniversary-of-lord-parashurama-on-april-19-bilari-news-c-276-1-smbd1006-111364-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 19 अप्रैल को भगवान परशुराम की जयंती पर निकाली जाएगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 19 अप्रैल को भगवान परशुराम की जयंती पर निकाली जाएगी शोभायात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के मंदिर पोड़ा खेड़ा सभागार में रविवार दोपहर अखिल भारतीय ब्राह्मण मंच ने बैठक की। कार्यक्रम में 19 अप्रैल को परशुराम जयंती के मौके पर निकलने वाली शोभायात्रा के लिए जिम्मेदारी बांटी गई।
अखिल भारतीय ब्राह्मण मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास शर्मा ने बताया कि 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। आचार्य ब्रह्मचारी पांडे ने कहा कि समाज के अधिकाधिक लोग शोभायात्रा में भाग लें। शोभायात्रा निकाले जाने की बावत ब्राह्मण मंच पदाधिकारियों और ब्राह्मण समाज के लोगों से मशवरे भी लिए गए। शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर सकें इसी लक्ष्य को लेकर अलग-अलग टीमें भी बनाई गईं।
बताया गया कि भगवान परशुराम शोभायात्रा 19 अप्रैल को दोपहर 3 बजे नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला स्थित प्राचीन गमादेवत मंदिर से निकाली जाएगी। शोभायात्रा निकलने के निर्धारित रास्ते भी बताए गए। बैठक की अध्यक्षता ब्राह्मण मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास शर्मा और संचालन रोहित कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर अनुज उपाध्याय, विक्की शर्मा, अमित पाल, नरेश कुमार शर्मा, अभिषेक शर्मा एडवोकेट, भुवनेश्वर प्रसाद, राजीव कुमार शर्मा, शुभम शर्मा, प्रदीप शर्मा , सूरज शर्मा, आत्म गौरव शर्मा, राजेश शर्मा, ब्रह्मचारी पांडे, अखिलेश पांडे आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
फोटो परिचय-04
Trending Videos