{"_id":"69bdb6c5c9a3de347107b4aa","slug":"a-rogue-with-a-pocket-wagon-stormed-the-gas-agency-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-114293-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गैस एजेंसी पर जेब काटते धरे बदमाश ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गैस एजेंसी पर जेब काटते धरे बदमाश ने किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर में तिकोनिया स्थित गैस एजेंसी पर शुक्रवार को एक बदमाश ने भीड़ में उपभोक्ता की जेब काटने का प्रयास किया। शोर मचाने पर भीड़ ने उसे पकड़ लिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची गई लेकिन कार्रवाई से बचने के लिए बदमाश ड्रामा करने लगा।
जानकारी के अनुसार तिकोनिया स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी हुई थी। तभी शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे नगर निवासी एक बदमाश भीड़ में घुस गया और उसने एक उपभोक्ता की जेब पर हाथ डाल दिया, उपभोक्ता ने शोर मचाया तो भीड़ ने उसे पकड़कर पीट दिया।
भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया लेकिन वह पुलिस के कब्जे में नहीं आ रहा था। उसने पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए अपने मुंह में टूटे ब्लेड डालने शुरू कर दिए। मुंह से खून निकलने पर पुलिस उसे नगर के सरकारी अस्पताल में ले गई। आरोपी बदमाश नगर के पूर्व सभासद का भतीजा है। वह पकड़े जाने पर इसी तरह का नाटक करता है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि आरोपी घायल अवस्था में था इसलिए उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
Trending Videos