सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accounts of 121 self-help groups in the district are NPA

Moradabad News: जिले में 121 स्वयं सहायता के समूहों के खाते एनपीए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Accounts of 121 self-help groups in the district are NPA
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में 121 स्वयं सहायता समूह ऐसे भी हैं, जिनके बैंक खाते एनपीए की श्रेणी में आ गए हैं। खातों का संचालन ही नहीं हो रहा है। समीक्षा बैठक में सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रबंधक को सात दिन के अंदर खातों को सक्रिय कराकर किश्तों का भुगतान शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos

विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में स्वयं सहायता समूहों के सभी कैडर के मानदेय भुगतान से संबंधित पत्रावलियां अनिवार्य रूप से सोमवार तक जिला मिशन प्रबंधक कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी कैडर का मानदेय लंबित पाया गया तो संबंधित खंड विकास अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाउसहोल्ड सेचुरेशन की प्रगति को असंतोषजनक बताते हुए सीडीओ ने निर्देश दिए कि आगामी एक सप्ताह के भीतर प्रत्येक विकासखंड में न्यूनतम 1000 ऐसे पात्र राशन कार्ड धारकों की पहचान करें, जो अभी तक स्वयं सहायता समूहों से नहीं जुड़े हैं, उनका सत्यापन कर समूहों से जोड़ा जाए। बैठक में जिला मिशन प्रबंधक एवं उपायुक्त (स्वरोजगार), सभी विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) तथा ब्लॉक मिशन प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed