सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Admission of child under RTE reached the Deputy Chief Minister

Moradabad News: उप मुख्यमंत्री तक पहुंचा आरटीई के तहत बच्चे का दाखिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Admission of child under RTE reached the Deputy Chief Minister
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुद्धि विहार के रहने वाले रियांश सिंह आरटीई के तहत एक निजी स्कूल में प्रवेश के लिए एक साल से भटक रहे हैं। उनके माता-पिता ने 16 मार्च 2026 को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर स्कूल में प्रवेश दिलाने की गुहार लगाई। उप मुख्यमंत्री की ओर से बच्चे के दाखिला से संबंधित पत्र जिलाधिकारी को भेजा गया। इसके बावजूद अभी तक बच्चे को प्रवेश नहीं मिल सका।
Trending Videos

छात्र की मां सोनम व पिता रविंद्र सिंह ने बताया कि लॉटरी में नाम आने व स्कूल मिलने के बाद भी बेटे को दाखिला नहीं मिला। मां ने बताया कि 16 मार्च को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री ने बेटे को प्रवेश दिलाने संबंधी जिलाधिकारी को पत्र लिखा। 17 मार्च को जिलाधिकारी से मुलाकात की तो उन्होंने बीएसए को फोन कर एडमिशन दिलाने के लिए कहा। फिर भी कुछ नहीं हुआ। जिलाधिकारी अनुज सिंह का कहना है कि यह प्रक्रिया ऑनलाइन है। इस मामले को लेकर बीएसए को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed