सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP workers welcomed the new district officials.

Moradabad News: भाजपा के नए जिला पदाधिकारियों का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
BJP workers welcomed the new district officials.
विज्ञापन
बिलारी। भाजपा की नई जिला कमेटी में बिलारी विधानसभा क्षेत्र के हिस्से में चार पद आए हैं। नए पदाधिकारियों का उनके इलाके में समर्थकों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार दोपहर कई संगठनों ने क्षेत्र के फतेहपुर नत्था गांव निवासी भाजपा के नए जिला मंत्री दिनेश यादव का समर्थकों और संगठन कार्यकर्ताओं ने उनके गांव में पहुंचकर स्वागत किया।
Trending Videos

स्वागत करने वालों में रजनीश गर्ग, राहुल शर्मा, जयदेव मौर्य, अवनेश चौधरी, रामगोपाल चौहान, पवन कुमार, धर्मेंद्र गांधी, धर्मेंद्र यादव, एसपी कंडेरा, अनूप राणा, अवनीश यादव, मुनेंद्र यादव आदि मुख्य थे। भाजपा की जिला कमेटी में जो तीन और नए पदाधिकारी बने हैं उनमें चंद्रपाल सिंह ग्राम सतारन जिला उपाध्यक्ष, आदित्य शंखधार ग्राम स्योंडारा जिला महामंत्री और प्रियंका जाटव ग्राम हाथीपुर जिला मंत्री शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार छह साल तक जिला महामंत्री रहे चंद्रपाल सिंह सैनी को अब जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके पैतृक गांव सतारन में रविवार दोपहर बाद आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। उनका स्वागत करने वालों में राकेश कश्यप, किशनपाल कश्यप, श्रीपाल कश्यप और प्रदीप शर्मा आदि मुख्य थे। हाथीपुर बहाउद्दीन निवासी जिला पंचायत सदस्य प्रियंका जाटव को जिला मंत्री बनाए जाने पर उनका भी समर्थक महिलाओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed