{"_id":"6a2f0c432371bb12e40799ce","slug":"blockades-at-various-locations-over-20-trains-running-hours-late-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-925515-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जगह-जगह ब्लॉक, 20 से ज्यादा ट्रेनें घंटों लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जगह-जगह ब्लॉक, 20 से ज्यादा ट्रेनें घंटों लेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। विभिन्न शहरों में रेलवे की एनटीपीसी और शिक्षक भर्ती परीक्षा चल रही है। इसके बावजूद मुरादाबाद से गुजरने वाली 20 से ज्यादा ट्रेनें देरी से पहुंचीं। कई परीक्षार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपनी शिकायत डीआरएम मुरादाबाद के आधिकारिक एक्स एकाउंट को टैग कर पोस्ट कीं। विभिन्न रेलखंडों में जगह-जगह ब्लॉक और ट्रैक पर स्पेशल ट्रेनों का अतिरिक्त दबाव होने के कारण सामान्य ट्रेनें भी लेट हुईं।
आनंदविहार से दानापुर के बीच चलने वाली जन साधारण एक्सप्रेस रविवार को मुरादाबाद स्टेशन पर रात 9:44 बजे पहुंची। जबकि इसका समय शाम 4:17 बजे का है। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से साढ़े पांच घंटे लेट रही। इसी तरह दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली डबल डेकर एक्सप्रेस, उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, आनंदविहार-न्यूजलपाइगुड़ी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पर देरी से पहुंचीं। डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरे मंडलों से ट्रेनें देरी से चलने, विभिन्न स्थानों पर मेंटिनेंस ब्लॉक और ट्रैक कंजेशन के कारण कुछ ट्रेनें लेट हुईं। मुरादाबाद मंडल की ऑपरेटिंग टीम समय पालन को लेकर लगातार कार्य कर रही है।
रविवार को यह ट्रेनें देरी से पहुंचीं
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कितनी लेट
13258 आनंदविहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 5 घंटे 27 मिनट
12584 डबल डेकर एक्सप्रेस 5 घंटे 34 मिनट
15035 उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 3 घंटे 41 मिनट
15726 आनंदविहार-न्यूजलपाइगुड़ी एक्सप्रेस 5 घंटे 45 मिनट
22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट
15116 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस 6 घंटे 30 मिनट
05102 नई दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस 11 घंटे 53 मिनट
04227 वाराणसी-चंडीगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस 2 घंटे 40 मिनट
04652 अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस 9 घंटे 30 मिनट
04651 जयनगर-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस 3 घंटे 26 मिनट
04314 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल एक्सप्रेस 2 घंटे 18 मिनट