{"_id":"6a31af91d7319e84290b53c2","slug":"home-guard-platoon-commander-arrested-for-accepting-a-bribe-sent-to-jail-suspended-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-926459-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: होमगार्ड प्लाटून कमांडर निलंबित, भेजा गया जेल, ड्यूटी लगाने के नाम पर रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: होमगार्ड प्लाटून कमांडर निलंबित, भेजा गया जेल, ड्यूटी लगाने के नाम पर रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
सार
कलक्ट्रेट में ड्यूटी लगाने और शिफ्ट बदलने के नाम पर चार हजार रुपये रिश्वत लेते हुए होमगार्ड विभाग के प्लाटून कमांडर भोजराज सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा जिला कमांडेंट ने उसे निलंबित कर मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी है।
होमगार्ड विभाग के प्लाटून कमांडर भोजराज सिंह
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
होमगार्ड की ड्यूटी कलक्ट्रेट में लगाने के नाम पर चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए होमगार्ड विभाग के प्लाटून कमांडर भोजराज सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार की दोपहर कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उधर, जिला कमांडेंट होमगार्ड अखिलेश नारायण सिंह ने पीसी को निलंबित करते हुए रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है।
छजलैट थाना क्षेत्र के फरीदपुर भेड़ी निवासी दिवाकर सिंह ने एंटी करप्शन ब्यूरो के कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि वह होमगार्ड है। जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय में तैनात प्लाटून कमांडर (पीसी) भोजराज सिंह ने उसकी ड्यूटी कलक्ट्रेट में लगाने के लिए तीन हजार रुपये प्रति माह और 24 घंटे वाली शिफ्ट परिवर्तन करने के लिए एक हजार प्रतिमाह की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे पीड़ित होमगार्ड दिवाकर ने मझोला के लाइनपार एकता कॉलोनी निवासी भोजराज को मंडी समिति के पूर्वी गेट के पास गन्ने के रस के ठेले पर बुला लिया था। होमगार्ड ने जैसे ही चार हजार रुपये भोजराज सिंह को दिए थे। इसी दौरान टीम ने उसे दबोच लिया था।
इसके बाद टीम आरोपी को मझोला थाने ले गई थी और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मंगलवार की दोपहर आरोपी को एंटी करप्शन ब्यूरो की विशेष कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जिला कमांडेंट होमगार्ड अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पीसी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट होमगार्ड मुख्यालय भेज दी गई है।