सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Three people, including mother and son, killed collision roadways bus; victims residents Sambhal

Moradabad: रोडवेज की टक्कर से मां-बेटे समेत तीन की मौत, पति गंभीर रूप से जख्मी, बाइक में सवार थे संभल निवासी

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 16 Jun 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में बस की टक्कर से बाइक सवार मां, बेटे और बहन की मौत हो गई। बाइक चला रहा पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी मृतक संभल के सरायतरीन क्षेत्र के रहने वाले थे। 

Moradabad: Three people, including mother and son, killed collision roadways bus; victims residents Sambhal
मुरादाबाद में सड़क हादसे के बाद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कटघर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग संभल के सरायतरीन क्षेत्र के रहने वाले थे।




मृतकों में मां, उसका बेटा और साली शामिल हैं। बताया जा रहा है कि चारों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मां, बेटे और साली की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सरायतरीन क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed