सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Encroaching shrine demolished; bulldozer operation in Moradabad lasted for hours

UP: अतिक्रमण कर बनाई गई मजार ध्वस्त, मुरादाबाद में घंटों चली बुलडोजर कार्रवाई, भारी पुलिस बल रहा तैनात

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 16 Jun 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार

मुरादाबाद के कांठ रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सड़क की भूमि पर हुए कब्जों को ध्वस्त किया गया। इसमें नाले पर बनी एक मजार भी शामिल रही। प्रशासन की ओर से पहले ही नोटिस दिए जाने के कारण कार्रवाई शांतिपूर्ण रही। 

UP: Encroaching shrine demolished; bulldozer operation in Moradabad lasted for hours
मुरादाबाद में मजार की ध्वस्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कांठ रोड पर वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने नगर निगम और जिला प्रशासन के सहयोग से नाले व सड़क की भूमि पर हुए कब्जों को हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान नाले पर बनी मजार भी हटाई गई। 



सोमवार को चार बुलडोजरों के साथ विभागीय टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। अभियान को लेकर पहले से व्यापक तैयारियां की गई थीं। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार कार्रवाई की निगरानी करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

UP: Encroaching shrine demolished; bulldozer operation in Moradabad lasted for hours
मुरादाबाद में मजार की ध्वस्त - फोटो : संवाद
लोनिवि अधिकारियों के अनुसार मजार का निर्माण नाले की भूमि पर किया गया था। इसे हटाने से पहले मजार के मुतवल्ली को दो दिन पूर्व नोटिस जारी कर दिया गया था। नोटिस के बाद सोमवार को नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। पूर्व सूचना दिए जाने के कारण मौके पर किसी प्रकार का विरोध या हंगामा नहीं हुआ।

अभियान के दौरान कांठ रोड पर कई दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण भी हटाए गए। इसके बाद टीम हरथला की ओर बढ़ी। वहां भी नाले पर किए गए कब्जों को हटाया गया। अधिकारियों का कहना है कि शासन के निर्देश पर सड़क, नाले और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि लोनिवि और नगर निगम की टीम को कार्रवाई में पुलिस का पूरा सहयोग दिया गया। मुख्य अभियंता कमला शंकर चौधरी ने कहा कि सरकारी भूमि और नालों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed