तोताराम की बीवी लेकर भागने की सजा मौत: एक साल पहले राजेश ने की थी गलती, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत
राजेश (35) शराब की दुकान के पास कैंटीन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। मृतक के छोटे भाई सुरेश ने पुलिस को बताया कि करीब एक वर्ष पहले राजेश मोहल्ले के ही ट्रक चालक तोताराम की पत्नी को लेकर चला गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के संभल स्थित चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के बदायूं रोड स्थित आईटीआई के निकट पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम अवैध संबंधों की रंजिश में एक युवक की लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तोताराम की पत्नी को लेकर भाग गया था राजेश
बदायूं चुंगी निवासी राजेश (35) शराब की दुकान के पास कैंटीन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। मृतक के छोटे भाई सुरेश ने पुलिस को बताया कि करीब एक वर्ष पहले राजेश मोहल्ले के ही ट्रक चालक तोताराम की पत्नी को लेकर चला गया था। इसके बाद उसने महिला को बनियाठेर क्षेत्र के गांव देवरखेड़ा स्थित अशोकनगर में किराये के मकान में रखा हुआ था। इसी बात को लेकर तोताराम राजेश से रंजिश मानता था।
तोताराम ने लोहे की रॉड मारकर ले ली जान
सुरेश के अनुसार सोमवार शाम करीब चार से पांच बजे के बीच राजेश अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक महिला की कॉल आई। कॉल आने के बाद वह बाइक से बेहतरी फाटक की ओर चला गया। आरोप है कि आईटीआई के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट उसकी तोताराम से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर तोताराम ने राजेश के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से राजेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस का बयान
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी संत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी विवेक जावला ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.