{"_id":"6a30629a5b04619c470431b8","slug":"panchayat-assistants-raise-their-voices-at-the-collectorate-demanding-a-hike-in-honorarium-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-136560-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मानदेय बढ़ोतरी के लिए कलक्ट्रेट पर गरजे पंचायत सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मानदेय बढ़ोतरी के लिए कलक्ट्रेट पर गरजे पंचायत सहायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहजोई। मानदेय बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों को लेकर जिले भर के पंचायत सहायकों की ओर से कलक्ट्रेट पर ज्ञापन दिया गया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की।
सोमवार को जिलाध्यक्ष सुशांत यादव समेत अन्य पदाधिकारियों की ओर से डिप्टी कलक्टर को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि जिले भर की ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायक विभिन्न प्रकार के कार्य कर रहे हैं। बावजूद इसके, अभी तक पंचायत सहायकों का मानदेय नहीं बढ़ाया गया है। इससे परिवार के भरण-पोषण में मुश्किल हो रही है। पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाकर ग्राम पंचायत सचिव के समकक्ष किया जाए। पंचायत सहायकों की अनुबंध प्रणाली समाप्त कर स्थायी सेवा नियमावली बनाई जाए। विवाह के बाद महिला पंचायत सहायक के लिए स्थानांतरण अथवा समायोजन नीति लागू की जाए।
इस बीच, पंचायत सहायकों ने डीपीआरओ दफ्तर पहुंचकर भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिया। ज्ञापन में रजनेश सिंह समेत गुडडू यादव, पुष्पेंद्र कुमार, नीतू रानी, निशा व डॉली आदि के नाम हैं।