सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Prime accused in Ankit murder case arrested in encounter; carried a ₹25,000 reward

UP: मुठभेड़ में अंकित हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का इनाम था घोषित, पैर में लगी गोली

संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी Updated Tue, 16 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
सार

कुंदरकी के अंकित हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 25 हजार रुपये के इनामी निखिल चौधरी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दाैरान उसके पैर में गोली लगी है। निखिल पर मुकदमेबाजी की रंजिश में अंकित की हत्या और आशीष चौधरी को गोली मारने का आरोप है।

UP: Prime accused in Ankit murder case arrested in encounter; carried a ₹25,000 reward
अंकित हत्याकांड का आरोपी निखिल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अंकित हत्याकांड के मुख्य आरोपी 25 हजार के इनामी निखिल चौधरी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल हत्यारोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कुंदरकी थाना क्षेत्र के खिताबपुर उर्फ खनूपुरा में रविवार की सुबह मुकदमेबाजी की रंजिश में मजदूर अंकित की गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।




अंकित के अलावा गांव के आशीष चौधरी को भी गोली मारी गई थी। जिसके सिर में गोली लगी थी। आशीष का इलाज चल रहा है। अंकित के भाई मोनू कुमार ने गांव के ही निखिल चौधरी और उसके भाई विशाल चौधरी और चाचा रामवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुटीं थी। सोमवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि हत्यारोपी निखिल बाइक से हाथीपुर चिड़ियाठेर संपर्क मार्ग से होकर जा रहा है। तभी पुलिस ने उसे घेरने का प्रयास किया तो पुलिस टीम पर उसने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


जिसमें पुलिस टीम ने बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में निखिल के पैर में गोली लगी और घायल होकर गिर गया। पुलिस उसे उपचार के लिए पहले सीएचसी लेकर पहुंची लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर घायल को जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया।

 पुलिस ने हत्यारोपी से अवैध असलहे को भी बरामद कर लिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि आरोपी निखिल की गिरफ्तारी पर 25 हजार की इनाम घोषित था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुरक्षा के लिए दूसरे दिन भी पुलिस रही तैनात
कुंदरकी गोलीकांड पर मजदूर अंकित की मौत होने और आशीष के घायल होने की वारदात को लेकर पुलिस चौकसी बरतती रही। दूसरे दिन भी गांव में सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात रही। वहीं मृतक अंकित के परिजन सदमे से उबर नहीं पा रहे हंै और गम से बेहाल हैं, जिनको सगे संबंधी और रिश्तेदार ढांढस बंधा रहे हैं। गांव के कुछ गली कूचों से सन्नाटा पसरा नजर आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed