{"_id":"69bdb7488946e2bdda0da53c","slug":"carpenter-shot-in-a-feud-injured-bilari-news-c-276-1-smbd1006-111251-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रंजिश में कारपेंटर को मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रंजिश में कारपेंटर को मारी गोली, घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। चांदपुर गनेश गांव में शुक्रवार देर रात रंजिश में गांव निवासी कारपेंटर मोहम्मद नईम को दूसरे पक्ष के युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया। कारपेंटर के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे सीएचसी बिलारी में प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
ग्रामीणों से जानकारी करने पता चला कि चांदपुर गनेश गांव की मस्जिद में शुक्रवार दोपहर जुमा अलविदा की नमाज में आए कुछ छोटे बच्चे आपस में बातें कर रहे थे।
चांदपुर गनेश गांव निवासी जाहिद हुसैन के बेटे मोहम्मद नईम (20) ने बच्चों को चुप रहने की हिदायत देते हुए टोक दिया। बच्चों के परिवार के दूसरे युवक को नईम की यह बात अच्छी नहीं लगी और उसने नईम को देख लेने की बात कह डाली। मोहम्मद नईम दिल्ली में कारपेंटरी करता है वह हाल ही में ईद का त्योहार मनाने अपने घर चांदपुर गनेश गांव आया हुआ है।
मोहम्मद नईम के अनुसार शुक्रवार देर शाम आठ बजे वह गांव में ही एक डाक्टर से पेट के दर्द की दवाई लेकर वापस लौट रहा था तभी फारूक के घर के पास मिले गांव के ही दूसरे पक्ष के युवक ने उसे चुनौती देते हुए गोली मार दी। युवक के तमंचे की गोली उसके दाहिने पैर में लगी। गोली लगते ही नईम जमीन पर गिर गया और चीखने लगा।
इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घायल नईम को उसके परिजन निजी वाहन से उपचार के लिए सीएचसी बिलारी लेकर आए। यहां परिजनों की सूचना पर थाना बिलारी पुलिस भी जांच के लिए पहुंच गई।
पुलिस ने घायल नईम और उसके परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। नईम के चाचा आरिफ हुसैन ने बताया कि नमाज के दौरान मस्जिद में शोर मचा रहे बच्चों को टोकने की मामूली रंजिश में ही विरोधी पक्ष के युवक ने शाम को दवाई लेकर घर लौट रहे उसके भतीजे नईम को गोली मार दी।
सीएचसी के चिकित्साधिकारी डा. उमेश ने बताया कि घायल का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और एक्स-रे के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर थाना बिलारी पुलिस का कहना है कि घायल युवक के परिजन जो तहरीर देंगे उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
Trending Videos