सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Data operator of driving training institute attacked

Moradabad News: ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के डाटा ऑपरेटर पर हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Data operator of driving training institute attacked
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कांठ रोड पर ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के डाटा ऑपरेटर पर छह लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। आरोपियों ने पीड़ित को जाति सूचक शब्द कहकर भी अपमानित किया। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद रिंकू चौधरी, सिद्धार्थ कुमार और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Trending Videos

अमरोहा के मेाहल्ला पंडकी बम्बू गढ़ रोड निवासी मनु ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गुजरात के अहमदाबाद की मेसर्स सिल्वर टल टेक्नोलॉजी कंपनी के अधीन डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर परिवहन विभाग मुरादाबाद में संचालित कांठ रोड स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में कार्यरत है। इससे पहले वह उप संभागीय परिवहन कार्यालय अमरोहा में कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनु का दावा है कि 17 मार्च की सुबह करीब दस बजे कार्यालय पहुंच गया था। उसी दिन 11:50 बजे मेरे समकक्ष पद तैनात सिविल लाइंस के नया गांव गौतम नगर निवासी रिंकू चौधरी अपने साथी आशियाना कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ कुमार और चार अन्य साथियों के साथ आ गया और मारपीट शुरू कर दी। जिसमें वह घायल हो गया।
इसके अलावा जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गए। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed