सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Emphasis on making the communicable disease control campaign a success

Moradabad News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने पर दिया जोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on making the communicable disease control campaign a success
विज्ञापन
बिलारी। तहसील कार्यालय में शुक्रवार दोपहर संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर तहसील स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान आगामी एक अप्रैल से शुरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को सक्रिय भूमिका निभाने एवं अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए।
Trending Videos

कार्यक्रम में बताया गया कि अभियान के दौरान नालियों की नियमित सफाई, झाड़ियों की कटाई, जलभराव की समस्या का समाधान, खराब व उठे हुए हैंडपंपों को चिन्हित करें तथा कुपोषित बच्चों, खांसी, बुखार और कुष्ठ जैसे रोगों के मरीजों की जांच करें। गांव-गांव लोगों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जाए। चिकित्साधीक्षक डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि घरों में मच्छरों के पनपने के स्रोतों जैसे कूलर का जमा पानी, फ्रिज की ट्रे, पुराने टायर आदि की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा मच्छर प्रजनन रोकने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विनय कुमार सिंह ने कि सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि वे जन जागरूकता रैलियां, बैठकों और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान को प्रभावी बनाएं और कार्ययोजना तैयार कर उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। मौके पर ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक चंचल सिंह आजाद, एआरओ विकेश कुमार, सानू कुमार व अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed